Connect with us

झाबुआ

भारतीय मजदुर संघ इकाई ने 67 स्थापना दिवस‌ मनाया ।

Published

on


राणापुर ।भारतीय मजदुर संघ का 67 वॉ स्थापना दिवस राणापुर में गरीमामय रूप से मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री निरंजन सिंह जी प्रदेश संगठन मंत्री भामस भोपाल एंव मुख्य‌ अतिथि श्री ओमप्रकाश शर्मा एवं अध्यक्षता श्री पुरुषोत्तम जी प्रजापति अध्यक्ष नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ, नीलेश हरसोला नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोहर सेठिया भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष, राजेंद्र उपाध्याय भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदि ने दीप प्रज्वलन माला अर्पण किया । शुभारंभ में स्वागत एवं स्वागत भाषण विभाग प्रमुख सौरभ पोरवाल ने दिया तत्पश्चात उपस्थित जन में भी हार फूल पहनाकर स्वागत किया गया ।अतिथियों का परिचय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष अनिल कोठारी द्वारा करवाया गया । इस अवसर पर मुख्य वक्ता निरंजन सिंह ने बताया कि मज़दूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को मध्यप्रदेश के भोपाल में ही दतोपंत ठेंगड़ी जी द्वारा की गई थी और आज मज़दूर संघ विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है यह कार्यकर्ताओ की मेहनत का नतीजा है ।उन्होंने भा. म. स.की कार्यशैली के बारे में विस्तार से बताया मजदूर संघ के माध्यम से मजदूरों एव कर्मचारियों के संघर्ष हमेशा करते रहेंगे। वही कार्यक्रम को नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम प्रजापति ने भी अपने अनुभव साझा करें।ओम प्रकाश शर्मा ने अपने उदबोधन में कोरोना महामारी के बारे में बोलते हुई तीसरी लहर से बचने एवं ज्यादा से ज्यादा वेक्सिनेशन करवाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में राकेश परमार जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ ,दिलीप जोशी विभाग प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच,गजेंद्र सिंह चंद्रावत जिला अध्यक्ष राज्य अध्यापक संघ,प्रकाश पालीवाल सचिव अध्यापक महासंघ,भानु भूरिया युवा मोर्चा अध्यक्ष,कीर्तिश राठौर भा ज पा मंडल अध्यक्ष, भारत सिंह मेड़ा,संचित कटारिया,दिलीप नलवाया, मनीष पवार ,राजेन्द्र गुप्ता, खीमा भूरिया,बेनि गेहलौर,चंदा धाकडे,मोहन प्रजापति आदि उपस्थित थे।
संचालन मध्य प्रदेश कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष महेश जैन ने किया और आभार भारतीय मज़दूर संघ के विभाग प्रमुख सौरभ पोरवाल ने माना

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!