Connect with us

झाबुआ

पेट्रोलियम पाइपलाइन की सुरक्षा के प्रति ग्रामिणों में जागरुकता के लिए माॅक ड्रील आवश्यक है- कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

Published

on

भारत ओमान रिफाईनरीज लि. द्वारा ग्राम रलियावन में आॅफ साईड माॅक ड्रील की गई।

झाबुआ,24 जुलाई 2021। पेट्रोलियम पाइपलाइन की सुरक्षा के प्रति ग्रामिणों में जागरुकता, व सावधानी को ध्यान में रखते हुए ग्रामिण क्षैत्रों में इस तरह के आयोजन करना आवष्यक है, कृषि कार्य के लिए पाइपलाइन के आसपास कोई भी खनन कार्य करना आवश्यक है तो कृषक संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। साथ ही भविष्य में कोई दुर्घटना न हो इसके लिए आपदा प्रबंधन वार्षिक विधि पूर्वक होना चाहिए। यह बात जिला कलेक्टर श्री सोमेष मिश्रा ने भारत ओमान रिफाईनरीज लि. द्वारा राष्ट्रीय महत्व की अत्यंत ज्वलंनषील कच्चे तेल की वाडीनार-बीना क्रूड आयल पाइपलाइन पर ग्राम रलियावन तहसील पेटलावद के जनविहिन क्षैत्र में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की सुरक्षा तैयारियों की जांच हेतु कि गई आॅफ साईड माॅक ड्रील के अवसर पर कही।

दिनांक 23ध्07ध्2021 को भारत ओमान रिफाईनरीज लि. द्वारा लेवल 1, 2, 3 की आॅफ साईड माॅक ड्रील का आयोजन किया गया था, जिसमें कंपनी द्वारा आपात स्थिति से निपटने की अपनी तैयारीयों का प्रदर्षन किया। इस माॅकड्रिल में जिला कलेक्टर श्री सोमेष मिश्रा, एसडीओपी पेटलावद सुश्री सोनू डावर, एसडीएम पेटलावद श्री षिषिर गेमावत तहसीलदार पेटलावद श्री जितेन्द्र अलावा, बीपीसीएल श्री सुनिल कांबले, सिनियर मेनेजर आरओयू श्री कुणाल चव्हाण, सिनियर मेनेजर आॅपरेषन श्री मालदे लगारिया, सिनियर मेनेजर मैकेनिकल श्री हेमंत जोषी, मेनेजर एवं आर ओ यू अधिकारी श्री अषोक कुमार, श्री निखिल चतुर्वेदी, श्री महेष विटेकर, श्री रत्नदीप क्षीरसागर, कंट्रोल रुम अधिकारी श्री अनिल कुमार, बीओआरएल मेंटेनेस टीम, अग्निषमन विभाग के अधिकारी, डाॅक्टर, गेल (इंडिया) लि. के श्री जी. एम. श्री षषांक षावरेकर एवं उनकी टीम, जी.एम., स्थानिय थाना प्रभारी, ग्राम सरपंच एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी व पाइपलाइन सुरक्षाकर्मी कंपनी के अधिकारी व ग्रामिणजन उपस्थित थे।

माॅक ड्रिल के पष्चात सभी अतिथियों ने अपना अनुभव एवं महात्वपूर्ण सुझाव दिए। एसडीएम श्री शिशिर गेमावत ने कहा कि ग्रामिणों में पाइपलाइन के लिए जागृति लाना आवश्यक है एवं प्रभावित भूमि के राजस्व अभिलेखों में भी पाइपलाइन की जानकारी होना चाहिए। एसडीओपी सुश्री सोनू डावर हमारे लिए यह एक नया अनुभव है, हम ऐसी किसी भी परिस्थिति के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्षन श्री रत्नदीप क्षीरसागर ने किया।
स्ंादेश-दो गज की दूरी मास्क है जरूरी। जीतेगा झाबुआ हारेगा कोरोना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ5 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!