Connect with us

RATLAM

तीसरी लहर से बचाव के लिए चिकित्सकीय स्टाफ को किया जा रहा है प्रशिक्षित

Published

on

रतलाम 26 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रतलाम जिले में कोविड की तीसरी लहर से बचाव के लिए प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकीय स्टाफ को मुस्तैद किया जा रहा है।

रतलाम जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत 25 सेक्टर मेडिकल ऑफिसर को टीओटी का प्रशिक्षण मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों में कोविड-19 के संभावित संक्रमण के लक्षण एवं जांच एवं उपचार के बारे में विस्तार से बताया जाएगा ताकि मैदानी स्तर पर ही बच्चों को उचित प्राथमिक उपचार मिल सके।

सेक्टर मेडिकल ऑफिसर द्वारा सभी एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र के माध्यम से नवनियुक्त 20 नर्सिंग स्टाफ से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। शासकीय मेडिकल कॉलेज में 114 नवनियुक्त नर्सिंग स्टाफ को कोविड आईसीयू एचपीयू कोविड आइसोलेशन में मरीजों के प्रबंधन एवं देखभाल हेतु प्रशिक्षण दिया गया है। जिला चिकित्सा एवं बाल चिकित्सालय में समस्त पैरामेडिकल स्टाफ को बच्चों में उपचार एवं निमोनिया के उपचार हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!