Connect with us

RATLAM

जिले के सभी प्रवेश नाकों पर बाहर से आने वाले के सैंपल लेने की कार्रवाई लगातार जारी कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम

Published

on

रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने हेतु किया जा रहा है विटामिन, ओआरएस का वितरण

रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष तक के बच्चों का सर्वे किया जाकर उनकी रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए जिंक, विटामिन ए, ओआरएस का वितरण किया जा रहा है। सर्वे के दौरान कोविड के संभावित लक्षणयुक्त बच्चे पाए जाने पर तत्काल जांच एवं मेडिकल किट प्रदान किया जाएगा।

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रतलाम जिले में कोविड एवं वर्षाजनित बीमारियों को दृष्टिगत रखते हुए बच्चों का सर्वे कर उन्हें पर्याप्त उपचार प्रदान किया जा रहा है। सर्वे के दौरान किसी बच्चे में रक्त की कमी पाए जाने पर ब्लड ट्रांसफ्यूजन की व्यवस्था ब्लॉक स्तर पर संचालित केंद्रों में बनाई गई है । वर्तमान में किल कोरोना 4 का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मेडिकल टीम द्वारा सर्वे में पाए गए संदिग्ध मरीजों की जांच कर मेडिकल किट प्रदान किया जा रहा है। जिले में 14 फीवर क्लीनिक एवं एक कलेक्शन सेंटर के माध्यम से सैंपल लेने का कार्य भी किया जा रहा है।

प्रत्येक विकासखंड में 1-1 आरआरटी एवं जिला मुख्यालय पर पांच आरआरटी टीमों के माध्यम से संदिग्धों के सैंपल लिए जा कर शीघ्र पहचान की कार्रवाई की जा रही है । वर्तमान में जिले में माइग्रेटेड संक्रमण को रोकने के लिए जिले के सभी प्रवेश नाकों पर बाहर से आने वाले के सैंपल लेने की कार्रवाई लगातार जारी है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
DHAR9 minutes ago

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण, धार द्वारा आयोजित “विश्व साइकिल दिवस”-  संडे ऑन साइकिल “ कार्यक्रम व सायकल रैली का आरम्भ किया गया

झाबुआ2 days ago

कार्यालय को मंदिर समान मानें, स्वच्छता को बनाएं दैनिक आदत : एसडीएम भास्कर गाचले.                      

RATLAM2 days ago

रतलाम में होगा दिव्य ‘प्रेम वाहिनी’ रथ यात्रा का भव्य स्वागत, श्री सत्य साई बाबा की चरण पादुकाओं के होंगे दर्शन

झाबुआ2 days ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नगर मंडल झाबुआ का वृक्षारोपण अभियान

Ranapur3 days ago

भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने टाल दिया हाट बाजार जगह परिवर्तन का मामला

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!