Connect with us

DHAR

पर्यटन क्षेत्र में होगा मनरेगा तथा अन्य योजनाओं से काम पर्यटन संवर्धन अभिसरण परियोजना के संबध में बैठक सम्पन्न

Published

on

 धार 26 जुलाई 2021/ जिले में मांडव तथा अन्य पर्यटन स्थलों पर शासन की मनरेगा,जिला खनिज निधि ,सी एस आर फंड आदि योजनाओं से पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी तथा पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जा सकेगा। यह बात कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित पर्यटन संवर्धन अभिसरण परियोजना (टीपीसीपी) की बैठक के दौरान कही। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन स्थलों पर अभिसरण को मंजूरी दी गई है ,साथ ही प्रदेश के 10 जिलों को 30 लाख रुपये की राशि पर्यटन विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी । बैठक में उन्होने इस योजना तहत अश्मधा फासिल्स पार्क में जीवाश्म संग्रहालय के नवीनीकरण तथा डायनासौर आधारित लेजर शो हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए । इस हेतु 7 दिवस में समिति गठित कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ।
     बैठक में बताया गया कि टीपीसीपी अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं जैसे मनरेगा, जिला खनिज निधि, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, सांसद, विधायक निधि, सीएसआर फंड आदि में उपलब्ध राशि का अभिसरण किया जा सकेगा।
       इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ, अपर कलेक्टर सलोनी सिडाना, प्रभारी अधिकारी डीएसिटी प्रवीण शर्मा  सहित संबधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!