Connect with us

DHAR

लाडली लक्ष्मी योजना को प्रदेश की बेटियों को आर्थिक सहायता करने के लिये आरम्भ किया गया जिससे कि लिंग अनुपात में सुधार आ सके . मुख्यमंत्री श्री चौहान

Published

on


धार 27 जुलाई 2021ध् मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष से वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत कक्षा 6वींए 9वीं एवं 12वीं की 95 हजार 434 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं के खातों में 27ण्90 करोड़ रूपये की छात्रवृत्ति राशि का अंतरण किया। इस दौरान सीएम ने 69ए373 नवीन बालिकाओं को लाड़ली प्रमाण पत्र का वर्चुअल वितरण भी किया। जिला मुख्यालय स्थित वीसी कक्ष में कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने प्रतिकात्मक रूप से लाडली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र का वितरण किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना को प्रदेश की बेटियों को आर्थिक सहायता करने के लिये आरम्भ किया गया जिससे कि लिंग अनुपात में सुधार आ सके। इस अवसर पर धार जिले की कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत श्री मित्तल से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूछा कि कैसी हो। श्री ने बताया कि बढ़िया हूॅ मामाजी आप कैसे होए उन्होने कहा मै ठीक हूॅ। उन्होने कहा कि कल मैनें महाकल के दर्शन कर भी यही प्रार्थना करी है कि अब कोरोना से सबको बचाए। इससे सारी चीजे ठप हो जाती है। तुम भी कोरोना के कारण स्कूल नहीं जा पाई होगी। श्री ने बताया उसने ऑन लाईन पढाई जारी रखी थी। श्री चौहान ने पूछा कि ऑन लाईन पढाई के लिए दिए गए वीडियो उपयोगी साबित हुए। श्री ने बताया कि वीडियो काफी उपयोगी रहे। श्री चौहान ने श्री से पूछा कि आगे क्या करना चाहती हो। श्री ने बताया कि वह सीए बनना चाहती है। श्री चौहान ने कहा कि अपने बहुत अच्छा सोचा है । जैसे.जैसे उद्योगए व्यापार बढ रहा है उसमें सीए की जरूरत भी बढ रही है। मेहनत कर मन में दृढ़ इच्छा शक्ति से तैयारी करो और मुझे पूरा विश्वास है तुम सीए बनोगी । उन्होने श्री से पूछा की माता.पिता क्या करते है । श्री ने बताया कि पिताजी प्रार्यवेट जॉब और माताजी टीचर है। उन्होने कहा माताजी टीचर हैए तो आपको आराम से पढ़ाती होगी । परिवार को मेरी और से नमस्ते कहना बहुत.बहुत शभकामनाऐं ।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन एवं सहायक संचालक भारती डॉगी सहित अन्य अधिकारी व हितग्राही मौजूद थे।
नोडलध्सहायक अधिकारी नियुक्त

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!