Connect with us

RATLAM

रोला से हाटपिपल्या सड़क मार्ग की सौगात साढ़े 12 करोड़ से 15 किमी बनेगी सड़क

Published

on

जावरा विधानसभा क्षेत्र का आलोट,आगर व उज्जैन से होगा सीधा संपर्क

रतलाम 27 जुलाई 2021/ प्रदेश शासन ने जावरा विधानसभा क्षेत्र को ग्रामीण आवागमन की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क मार्ग की सौगात दी है। साढ़े 12 करोड़ रु की लागत से यह सड़क निर्माण किया जाएगा।

 उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो के आवागमन के लिए सड़क मार्गो की सुविधाएं हेतु निरन्तर प्रयास कर रहे है। इन प्रयासों के फलस्वरूप मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जावरा -सीतामऊ रोड को आलोट विधानसभा क्षेत्र से जोड़ते हुए आगर व उज्जैन जिले के पहुंच मार्ग हेतु स्वीकृति प्रदान की है। लगभग 12 करोड़ 20 लाख रु की लागत से जावरा-सीतामऊ रोड (रोला) से जावरा- आलोट मार्ग (हाटपिपल्या) तक सड़क मार्ग की स्वीकृति मिली है। लगभग 15.90 किमी यह सड़क मार्ग ग्राम रोला से नेतावली-गोंदीधर्मसी-गोठड़ा-बंडवा होते हुए हाटपिपल्या तक होगा। सड़क मार्ग निर्माण कार्य की निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण हो गई है।

इस सड़क मार्ग के दौरान बंडवा-गोठड़ा के बीच मलेनी नदी पर एवं गोंदीधर्मसी-गोठड़ा के बीच पिंगला नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। दोनों पुलों के निर्माण की निविदा प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू होगी। जावरा विधानसभा क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग से जावरा-सीतामऊ की ओर से ताल-महिदपुर एवं ताल-आगर की ओर आने जाने के  लिए सीधा मार्ग हो जाएगा। इसके अलावा यह मार्ग जावरा-मन्दसौर सड़क मार्ग से भी जुड़ सकेगा।

फोरलेन सड़क मार्ग से ढोढर-मोयाखेड़ा-मोरिया से रोला मार्ग निर्माण कार्य चल रहा है जिससे जावरा विधानसभा क्षेत्र में  सतत लंबा सड़क मार्ग हो जाएगा। इस सड़क निर्माण से आमजन को लगभग 50 किमी की दूरी कम हो जाएगी। ग्रामीण सड़क परियोजना विभाग के तहत निर्मित होने वाले इस सड़क मार्ग की सौगात मिलने पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। डॉ. पांडेय ने इस स्वीकृति पर ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्रसिंह सिसोदिया व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ17 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ17 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!