Connect with us

RATLAM

जावरा में उद्योग विभाग का उपकार्यालय नियमित किया जाए

Published

on

रतलाम 27 जुलाई 2021/ जावरा क्षेत्र में औद्योगिक विकास की निरन्तरता रखने के लिए उद्योग विभाग का उप कार्यालय नियमित रखा जाए। उक्त आशय का पत्र विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को दिया है।

डॉ. पांडेय ने कहा कि शुगर मिल परिसर में बहु उत्पाद औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो रहा है जिसमे आधारभूत सुविधाओं के कार्य शीघ्र प्रारम्भ होने जा रहे है। इसके अलावा विभिन्न उद्योगों को स्थापित करने के लिए निवेशकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर शीघ्र कार्य प्रारंभ किये जाने की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसी स्थिति में जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग का क्षेत्रीय उप कार्यालय प्रारंभ किया जाना अत्यंत आवश्यक है। हालांकि उनके द्वारा किये निरन्तर प्रयास से कुछ वर्ष पूर्व सप्ताह में 3 दिन कार्यालय खोलने के निर्देश हुए थे,किंतु निरन्तरता नही होने से छोटे, लघु व मध्यम निवेशकों व उद्योगपतियो को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

डॉ. पांडेय ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से आग्रह किया कि जिले का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने जा रहे जावरा में उद्योग केंद्र का उपकार्यालय नियमित रूप से प्रारंभ किया जाकर अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!