Connect with us

झाबुआ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय झाबुआ, के तत्वाधान में जेल बंदियों के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

Published

on

झाबुआ, 28 जुलाई 2021। दिनांक 27.07.2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय झाबुआ, के तत्वाधान में जेल बंदियों के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमान राजेश कुमार गुप्ता जी के निर्देशानुसार जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मुकेश कौशल जी द्वारा किया गया। शिविर को संबोधित करते हुये श्री कौशल जी ने जेल बंदियों के उनके कानूनी अधिकार, निःशुल्क सहायता, अंतरिम जमानत, पैरोल आदि के संबंध में कानूनी प्रावधान बताये गये। विधिक साक्षरता शिविर के पश्चात् श्री कौशल जी के द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया जिसमे भोजन शाला, महिला एवं पुरूष बैरिक एवं अन्य स्थानों का निरीक्षण किया बंदियों से न्यायालय पेशी, वकील पैरवी, भोजन, उपचार आदि के संबंध में आवश्यक पूछताछ की गई एवं बंदियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। उक्त शिविर में सहायक जेल अधीक्षक श्री चंदरलाल परमार उपस्थित रहें। आज दिनांक को ही न्याय सेवा सदन जिला न्यायालय झाबुआ में सोशल डिस्टेसिंग के साथ सूक्ष्म विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी किया गया। न्यायलय परिसर झाबुआ में आये हुये पक्षकारगण एवं आमजनों को शिविर के माध्यम से प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजना, मध्यस्थता योजना, पीडि़त प्रतिकर योजना आदि की जानकारी दी गई व साथ यह भी बताया गया कि यदि न्यायालय द्वारा दण्डादेश जारी किया जाता है तो प्रत्येक व्यक्ति को अपील करने का अधिकार है व यदि स्वयं सक्षम न हो तो प्राधिकरण के माध्यम से भी निःशुल्क रूप से अपील किये जाने हेतु विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है।
संदेश- कोरोना टीकाकरण एक शुरूवात दो गज की दूरी, माॅस्क है जरूरी। अब हारेगा कोरोना और होगी हमारी जीत

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!