Connect with us

DHAR

मध्यप्रदेश एमएसएमई को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन हेतु नियम जारी

Published

on

धार 29 जुलाई 2021/ प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि मध्यप्रदेश एमएसएमई को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम, 2021 एतद द्वारा जारी किये गये है, इसके प्रमुख प्रावधान- यह नियम म.प्र. औद्योगिक भूमि एवं भवन आवंटन नियम 2015 पर प्रभावशील होगा। इसके तहत अविकसित एवं विकसित औद्योगिक भूमि का आवंटन 99 वर्ष के लिये आॅनलाईन प्रक्रिया से खुली बोली के माध्यम से किया जावेगा। यदि नवीन इकाई द्वारा भू-भाटक एक मुश्त दस वर्षाे के लिये जमा किया जाता है तो आगामी 20 वर्षो के लिये भू-भाटक से मुिक्त होगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम श्रेणी की इकाईयों के लिये आवेदन शुल्क व निरस्तीकरण के विरूद्व अपील शुल्क 5 हजार रूपए एवं जीएसटी देय होगा। निरस्तीकरण से पूर्व जारी होने वाले 60 दिवसीय सूचना पत्र की समयसीमा घटाकर 30 दिन कर दी गई है। पट्टा निरस्तीकरण के विरूद्व प्रथम अपील संयुक्त संचालक उद्योग इंदौर के स्थान पर उद्योग आयुक्त भोपाल से की जावेगी। 5 एकड के न्यूनतम क्षेत्रफल पर कम से कम 5 औद्योगिक इकाईयों को अविकसित भूमि आवंटित कर निजी कलस्टर विकास/औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा सकेगा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!