Connect with us

DHAR

बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार हेतु 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

धार 29 जुलाई 2021/ जिला बाल सुरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सुभाष जैन ने बताया कि भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा प्रतिवर्ष साहसिक कार्य करने वाले बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिनमें 6 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चे जिन्होंने समाज में वीरता और साहस का प्रदर्षन करते हुए किसी सामाजिक कुरीति के विरूद्ध आवाज उठाई है, किसी भी जोखिम से भरी जिन्दगी को बचाया है अथवा किसी अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाकर समाज में जागरूकता लाए हो। ऐसे बच्चे अपना आवेदन जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग धार में जमा करे या आॅनलाईन माध्यम से वेबसाईडwww.iccw.com.in पर भी 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है। आवेदनों का अनुमोदन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाऐगा। अधिक जानकारी के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग धार से कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!