Connect with us

RATLAM

जल जीवन मिशन से तीतरी के हर एक घर में पहुंचेगा जल

Published

on

रतलाम 29 जुलाई 2021/ शासन का जल जीवन मिशन रतलाम जिले के ग्रामीणजनों के जीवन में खुशहाली लाते हुए उनकी पेयजल समस्या का निदान कर रहा है। मिशन द्वारा प्रत्येक घर में नल द्वारा जल पहुंचाए जाने का लक्ष्य है। रतलाम मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम तीतरी भी जल जीवन मिशन का लाभ उठा रहा है। तीतरी के ग्रामीणों की जनसमस्या का भी निदान हुआ है जल जीवन मिशन के माध्यम से। तीतरी के लगभग 300 से ज्यादा घरों को नल कनेक्शन से जोड़ा जा कर पानी पहुंचाया गया है।

जिला सलाहकार पीएचई श्री आनंद व्यास ने बताया कि ग्राम तीतरी में 40 लाख रुपए की लागत से नल जल योजना का क्रियान्वयन जल जीवन मिशन के तहत किया गया है। इस गांव में पूर्व से योजना संचालित थी परंतु पूरे गांव की जलापूर्ति नहीं संभव हो पा रही थी। करीब 100 घरों में ही नल कनेक्शन के माध्यम से पानी पहुंच रहा था। 20 साल पहले बनी योजना के बाद निरंतर गांव का विकास हुआ, घरों की संख्या बढ़ी, नए मोहल्लों के निर्माण हुए। इसके चलते गांव में पानी की समस्या निर्मित होने लगी। लोगों को हैंडपंपों तथा दूर अपने खेतों से भी ड्रम और अन्य माध्यम से पानी भर के लाना पड़ता था। कई ग्रामीण तो दो-तीन किलोमीटर दूर पाइप लाइन डालकर अपने खेत से पानी घर पर पानी ला रहे थे।

गांव की जल समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत के प्रधान श्री समरथ पटेल द्वारा जल जीवन मिशन के माध्यम से रिट्रोफिटिंग योजना का प्रस्ताव लोक स्वास्थ्य  यांत्रिकी विभाग को दिया गया। योजना, विभाग द्वारा मंजूर की जाकर पूरे गांव में नई पाइप लाइन डाली गई। 300 से भी ज्यादा घरों को नल कनेक्शन से जोड़ा गया। अब ग्रामीण खुश है, शासन को धन्यवाद दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। गांव में नल जल योजना का संचालन, संधारण गांव की पेयजल तथा स्वच्छता तदर्थ समिति द्वारा ही किया जा रहा है। इस गांव में भूजल संरक्षण के लिए चेक डेम, तालाब का निर्माण भी ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!