Connect with us

RATLAM

प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ल ने औद्योगिक निवेश क्षेत्र का निरीक्षण किया, कोई भी निजी भूमि नहीं ली जाएगी

Published

on

रतलाम 29 जुलाई 2021/ प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ल ने गुरुवार को दिल्ली-मुंबई कारीडोर स्थित विशेष निवेश क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक श्री चैतन्य काश्यप, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी भी मौजूद थे।

प्रमुख सचिव श्री शुक्ल ने करमदी, बिबड़ोद इत्यादि ग्रामों में निवेश क्षेत्र का जायजा लिया। स्थानीय उद्योगपतियों से चर्चा की। प्रमुख सचिव ने कहा कि निवेश क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति की निजी भूमि नहीं ली जाएगी। यदि व्यक्ति स्वयं आकर अपनी भूमि देने का ऑफर करें तो उस पर विचार किया जाएगा। निवेश क्षेत्र में पर्याप्त शासकीय भूमि है और निजी भूमि की आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने भी स्पष्ट किया कि निवेश क्षेत्र में योजना का क्रियान्वयन पूर्णता शासकीय भूमि पर ही होगा। प्रमुख सचिव ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से रोजगार के लिए होने वाले पलायन को रोकना है और स्थानीय व्यक्तियों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराना है।

प्रमुख सचिव ने करमदी नमकीन क्लस्टर के व्यवसायियों से चर्चा की, इकाइयों का निरीक्षण किया। जावरा में शुगर मिल परिसर में भी स्थल निरीक्षण किया, कार्य योजना देखी। शुगर मिल परिसर में बहुउत्पाद औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाना है, औद्योगिक इकाइयां स्थापित होना है। इस दौरान औद्योगिक विकास निगम कार्यकारी संचालक इंदौर श्री रोहन सक्सैना, मुख्य महाप्रबंधक श्री आर.के. भंवर भी मौजूद थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!