Connect with us

RATLAM

कुंवरपाड़ा में हुआ जल समस्या का निदान, ग्रामीणों को नल से मिल रहा है जल

Published

on

रतलाम 30 जुलाई 2021/ जल जीवन मिशन से रतलाम जिले के गांव में जल समस्या का स्थाई निदान हो रहा है जहां ग्रामीणों को पूर्व में दूरदराज से पानी लाना पड़ता था वही अब मिशन ने उनकी परेशानी का हल कर दिया है। अब उनको घरों में ही नल से जल्द मिल रहा है। सैलाना विकासखंड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम कुंवरपाड़ा में भी जल जीवन मिशन से जल समस्या का निदान हो चुका है। कुंवरपाड़ा के आदिवासी बाशिंदे अब अपने घरों में ही नल से जल प्राप्त कर रहे हैं जबकि पूर्व में कुंवरपाड़ा के स्त्री-पुरुष दूर हैंडपंप से पानी लाते थे।

लगभग  900 आबादी वाले कुंवरपाड़ा गांव में शासन द्वारा 50 लाख रूपए वहन करके नल जल योजना क्रियान्वित की गई है। विगत अप्रैल माह से गांव में नल से जल उपलब्ध कराया गया। गांव तीन फलियों में बंटा हुआ है। फलियों में दूरी होने के कारण गांव की पहाड़ी पर संपवेल बनाया गया जिसके जरिए दूर-दूर तक घरों में ग्रेविटी फोर्स से पानी पहुंच जाता है। योजना से गांव के 200 घर लाभान्वित हुए हैं।

सैलाना मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित गांव कुंवरपाड़ा की सरपंच नर्मदाबाई पारगी बताती हैं कि पहले हमारे गांव में जल समस्या थी, ग्रामीणों को दूर हैंडपंपों से पानी लाना पड़ता था। कई बार हैंडपंप में पानी नहीं मिलने से विकट परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब जल जीवन मिशन ने हमारे गांव की जन समस्या का स्थाई निदान कर दिया है। गांव वाले खुश हैं, शासन को धन्यवाद देते हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ24 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!