Connect with us

RATLAM

चार सड़क निर्माण कार्य पूर्ण, 24 कार्य प्रगति पर

Published

on

रतलाम 30 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रतलाम जिले में पहुंच मार्गो का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जिले में 4 मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं जबकि 24 कार्य प्रगति पर हैं।

मलवासा से पालखेड़ी काकड़ का 2.50 किलोमीटर का मार्ग 44.23 लाख की लागत से पूर्ण किया जा चुका है । इसी प्रकार रिंगनिया से सुराणा का 3.2 किलोमीटर का मार्ग 147.92 लाख की लागत से पूर्ण किया जा चुका है। मलवासा नयापुरा से नरसिंहगढ़ खेड़ा मार्ग 4.1 किलोमीटर का 123.18 लाख की लागत से पूर्ण किया जा चुका है। जड़वासाखुर्द से बरवनखेड़ी काकड़ से रतलाम खाचरोद मार्ग 4 किलोमीटर का 85.94 लाख की लागत से पूर्ण किया जा चुका है।

जिन 24 सड़क निर्माण कार्य का कार्य प्रगति पर है उनमें ताल से करवाखेड़ी, माधवपुर- असावती, बलवन फंटा मार्ग, हसन पालिया, सरसी, जावरा-उज्जैन मार्ग, मावता-कालूखेड़ा, ढोढर- बड़ावदा मार्ग, रिंगनोद कलालिया से लेबड़-नसीराबाद मार्ग, सेमलिया से रीछाचांदा मार्ग, जावरा पिपलोदा मार्ग से पंचेवा-सुखेड़ा मार्ग, पॉलिटेक्निक जावरा पहुंच मार्ग, बंबोरी से धनेश्वर मार्ग, बरगढ़ फंटा से भैसाना मार्ग, भेसोला से करमदी नागदा मार्ग, भग्गासेलोत से रावटी पहुंच मार्ग, बरखेड़ा कला से जोगनी माता मंदिर मार्ग, भावगढ़खेड़ी से नागेश्वर मार्ग, रतलाम मोरबनी, उमर-रावटी- बाजना मार्ग, गुनावद बरबोदना भूतिया मार्ग, रतलाम बाजना कुशलगढ़ मार्ग।

इसके अतिरिक्त रतलाम रिंग रोड निर्माण, बरखेड़ा से रुपापाड़ा पहुंच मार्ग, कोटडा से मोतिया कोटडा मार्ग, बागरियों की खेड़ी गोवर्धन पुरा मार्ग रामगढ़ से नारायणगढ़ मार्ग, तंबोलिया से उमरबट्टा मार्ग, बरडापाटड़ा से ब्याटोक मार्ग, डूमाहेडा से फाचरिया होते हुए चापानेर बड़ौदा तक का मार्ग की निविदा आमंत्रण की कार्रवाई की जाना है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ13 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!