Connect with us

RATLAM

जिला पंचायत सीईओ ने किया जल जीवन मिशन के कार्यो का निरीक्षण

Published

on

रतलाम 30 जुलाई 2021/ रतलाम जिले मे चल रहे जल जीवन मिशन हर घर  नल से जल योजनाओ के कार्यो के तहत घोड़ा खेड़ा, नंदलई, चिकलिया, धोलका ग्रामों का भ्रमण कर योजना के अंतर्गत किये गए कार्यो व हर घर पर नल से पर्याप्त मात्रा में पानी पहुँच रहा है कि नहीं, ग्रामों में घूम कर महिलाओं से व ग्रामीणजनो से चर्चा कर व योजना मे जल प्रदाय के माध्यम से सही स्थति का पता लगाया।

साथ ही ग्रामीणजनो से कहा कि योजना से इसी तरह लम्बे समय तक पानी मिलता रहे, इस लिए आप लोग जलकर की राशि भी एकत्रित करे ताकि व्ययस्थित  रूप योजना का संचालन-संधारण हो सके। सीईओ श्रीमती मीनाक्षीसिंह ने कार्यो की सरहना की। स्कूल, आंगनवाडी व योजना में शेष रहे कार्यो को जल्दी से पूर्ण करने की बात कही। ग्राम धोलका में लम्बे समय से नलजल योजना के कार्य पूर्ण न होने पर सम्बधित अधिकारी तथा ठेकेदार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य पूर्ण करने की बात कही। साथ ही  कार्यपालन यंत्री व उपयंत्री को अभी तक की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों के कहने पर ग्राम चिकलिया में वर्तमान पेयजल स्त्रोत तालाब में होने की वजह से वैकल्पिक स्त्रोत तलाशने को कहा।

इस अवसर पीएचई कार्यपालन यंत्री श्री पी.के. गोगादे, सहायक यंत्री श्री एस.के. मईडा, जिला सलाहकार श्री आनंद व्यास, उपयंत्री श्री एम.के. पण्डित, श्री डी.सी. कथिरिया, श्री बबन बेनल आदि उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!