Connect with us

RATLAM

फल, मसाला एवं औषधि फसलों का उत्पादन हो रहा है जिले में

Published

on

रतलाम 30 जुलाई 2021/ जिले में फल, सब्ज़ी, मसाला, पुष्प तथा औषधीय फसलों का उत्पादन प्रचुर मात्रा में किया जा रहा है। किसानों को उद्यानिकी फसलों से जोड़ने के साथ ही शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ प्रदान कर इन फसलों के प्रति आकर्षित किया जा रहा है। जिले में 92592 हेक्टेयर क्षेत्र में इन फसलों का उत्पादन हो रहा है।

कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम के मार्गदर्शन इन फसलो के उत्पादन को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में फल उत्पादन के तहत 12070 हैक्टेयर रकबे में अमरूद, नींबू, संतरा, एप्पल बेर, अंगूर, अनार, ड्रैगन फ्रूट एवं स्ट्रॉबेरी का उत्पादन किया जा रहा है । सब्ज़ी के 31018 हैक्टेयर में मटर, प्याज, गोभी वर्गीय, आलू एवं टमाटर का उत्पादन किया जा रहा है। मसाला फसलों के तहत 42064 हेक्टेयर रकबे में लहसुन, मेथी, मिर्च एवं धनिया का उत्पादन हो रहा है ।

इसी प्रकार पुष्प फसलों में 4460 हेक्टेयर रकबे में गेंदा, गुलाब, गुलदाउदी फसलों का उत्पादन हो रहा है। औषधीय फसलों के तहत 2980 हेक्टेयर रकबे में तुलसी, चंद्रसूर, इसबगोल, कालमेघ का उत्पादन हो रहा है। उक्त सारी फसलों का उत्पादन नवीन कृषि तकनीक के माध्यम से प्राप्त कर कृषक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!