Connect with us

झाबुआ

भरी बरसात में भी वैक्सीनेशन के लिए उत्साह–

Published

on


जिले में दिनांक 31 जुलाई 2021 शनिवार को वैक्सीनेशन हेतु 170 सेंटर बनाए गए हैं जहां पर 32410 वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया ——–
झाबुआ, 31 जुलाई 2021। झाबुआ में जिला स्तर एवं विकास खण्ड स्तर पर 31 जुलाई 2021 शनिवार को कोवैक्सीन और कोविशील्ड के टीके लगाने हेतु जिले में 170 सेंटर बनाए गए हैं I जिसमें वैक्सीनेशन के डोज पेटलावद विकासखंड हेतु 8230 , मेघनगर विकासखंड हेतु 5500 , थांदला विकासखंड हेतु 5000 , राणापुर विकासखंड हेतु 4020 , रामा विकासखंड हेतु 4050 , कल्याणपुरा हेतु 3730 झाबुआ शहर के लिए 1480 , डीवीएस हेतु 400 इस तरह 32410 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था I आज प्रातः से ही कलेक्टर महोदय श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में कॉविड सेंटरों पर भेजा गया था I जिसकी सतत मानिटरिंग जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा की जा रही थी I कोविड-19 सैंटरो की व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री डॉक्टर जे पी एस ठाकुर , जिला टीकाकरण अधिकारी श्री डॉक्टर राहुल गणावा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राजाराम खन्ना द्वारा निरंतर कॉविड सेंटर से संपर्क कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा था I भारी बारिश के चलते हुए जिलाधिकारी भी अपने सेंटर पर जाकर वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोगों का उत्साहवर्धन किया वहीं पर लोगों ने भी बरसात की परवाह नहीं करते हुए अपना वैक्सीनेशन करवाया I आज शाम तक लक्ष्य पूर्ण होने की पूरी संभावना है I शासन और प्रशासन की पूरी मंशा है की शत-प्रतिशत टीकाकरण हो और झाबुआ जिले के लोग सुरक्षित झोन में आ जाएं I
संदेश- दो गज की दूरी मास्क है जरूरी। जीतेगा झाबुआ हारेगा कोरोना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!