Connect with us

RATLAM

अन्नोत्सव राशन ही नहीं, सम्मान प्रदान करने का भी उत्सव – कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम

Published

on

रतलाम 01 अगस्त 2021/ कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अन्न उत्सव आयोजन में पूर्ण गंभीरता बरतें। इस आयोजन को इलेक्शन मोड में संपन्न करें। अन्न उत्सव नागरिकों को सिर्फ राशन प्रदान करने का ही आयोजन नहीं है, यह नागरिकों को सम्मान के साथ राशन प्रदान करने का आयोजन है।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को आयोजन स्थल पर पूर्ण सम्मान दें। तिलक लगाकर उनका स्वागत भी करें और उन्हें गरिमा के साथ थैलों में राशन प्रदान करें। राशन की गुणवत्ता बनाए रखें और बैग भी व्यवस्थित हो, यह सुनिश्चित करें‌। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन में पूरी व्यवस्थाएं बनाए रखें। उपस्थित सभी लोग मास्क पहने हों, इस बात का विशेष ध्यान रखें। आयोजन के लिए अनुविभागीय स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाए। रिर्पोटिंग सिस्टम को मजबूत रखें। सभी स्थल से प्रतिदिन होने वाली तैयारियों की प्रगति की जानकारी की रिपोर्ट नियमित रूप से प्रदान की जाए।

रंगाई-पुताई कर आकर्षक बनाई जा रही पीडीएस शॉप

अन्न उत्सव के लिए जिले की पीडीएस शॉप रंगाई-पुताई कर आकर्षक बनाया जा रहा है । सभी दुकान संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पीडीएस शॉप की रंगाई-पुताई कर आयोजन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रखें। यदि किसी पीडीएस शॉप पर स्थान की कमी हो तो बिल्कुल समीप का कोई सुविधाजनक स्थान भी आयोजन के लिए चयनित किया जा सकता है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ10 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!