Connect with us

RATLAM

जिला स्तरीय डायग्नोस्टिक टीम गांव में भ्रमण कर मौके पर वैज्ञानिक सलाह दी

Published

on

रतलाम 01 अगस्त 2021/ जिले में गठित डायग्नोस्टिक टीम जिसमें जिले की कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक श्री सर्वेश त्रिपाठी, जिले के उप संचालक कृषि श्री ज्ञानसिंह मोहनिया, परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भयसिंह नरगेश, सहायक संचालक कृषि श्री वास्केजी, विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बी.एस. चंद्रावत, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सोलंकी संयुक्त रुप से ग्राम बरखेड़ी, बड़ावदा, गुर्जर बरडिया, खजुरिया, ताल,  कराडिया, सोनचिड़ी आदि गांव का भ्रमण  किया।

ग्राम सोनचिड़ी के भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री मनोज चावला ने मौके पर उपस्थित रहकर कर सोयाबीन खेतो का भ्रमण कर सोयाबीन फसलों का मौके पर वैज्ञानिक के साथ निरीक्षण किया। कुछ-कुछ क्षेत्र में सोयाबीन खेत में फसल में एंथ्रेक्नोज बीमारी, स्टेम फलाय एवं पीला मोजे की शिकायत देखी गई है जो अभी प्रारंभिक अवस्था में है। खेतों में घेरे में फसल पीलापन लिए हुए लक्षण दिखाई दे रहे हैं। किसान भाइयों से अपील की है कि उक्त एंथ्रेक्नोज बीमारी के नियंत्रण के लिए निम्न दबाव में से किसी एक पौध संरक्षण दवा का उपयोग कर सकते हैं। फफूंद नाशक दवा  हेक्जाकोनाजोल 5 प्रतिशत की 800 मिली दवा को 25 मिली दवा प्रति 15 लीटर पानी की टंकी में  या टेबुकोनाजोल की 625 मिली लीटर दवा 20 मिली लीटर दवा 15 लीटर पानी वाली टंकी मे घोल बनाकर छिड़काव करें जिससे एंथ्रेक्नोज बीमारी की प्रारंभिक अवस्था में रोकथाम की का सकती है। उक्त दवा को 7 दिन बाद पुनः दोहराए।

एंथ्रेक्नोज बीमारी के साथ-साथ फसल में स्टेम फ्लाय का भी आंशिक प्रकोप देखा गया है। उक्त कीट के नियंत्रण हेतु थायोमिथोकजाम 12.60+लेंबडा सायहेलोथ्रीन 9.50 प्रतिशत ZC के मिश्रण को 4 मिली दवा की मात्रा प्रति 15 लीटर पंप वाली टंकी म घोल बनाकर छिड़काव करे। आवश्यकता पड़ने पर 10 से 12 दिनों के बाद दूसरा छिड़काव करने की सलाह दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा जावरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक से भी संपर्क कर सलाह ले सकते हैं। जिला स्तर पर बनाया गया यूट्यूब चैनल आधुनिक खेती की ओर रतलाम पर भी किसान भाई वीडियो देखकर वैज्ञानिक सलाह अपना सकते हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!