Connect with us

DHAR

ग्राम पंचायत आमखो के ग्रामीणों ने कलेक्टर धार को सौंपा ज्ञापन

Published

on

धार, 3 अगस्त 2021/ विकासखण्ड नालछा की ग्राम पंचायत आमखों के ग्रामीणों के द्वारा प्रधानमंत्री सडक निर्माण, 24 घंटे विद्युत सप्लाई हेतु एक ज्ञापन देकर निवेदन किया की ग्राम पंचायत आमखो में प्रधानमंत्री सड़क निर्माण की स्वीकृति शीघ्र प्रदान करवाकर रोड निर्माण करें। वर्तमान में ग्राम आमखो घाट से लेकर ग्राम बिलौदा तक का 5 किलोमीटर का मार्ग कच्चा होकर है जिससे सभी ग्रामीणजन व छात्र/छात्राऐं विद्या अध्ययन हेतु स्कूल जाते है तथा उक्त मार्ग कीचड से लथ-पथ रहता है जिस पर वाहन चलाना एवं पैदल चलना भी अत्यन्त दुष्कर होता है । जिससे छात्र/छात्राओं एवं ग्रामीणजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही यहाॅं पर विद्युत सप्लाई भी बहुत कम आती हैं जिससे छात्र छात्राओं को पढ़ाई करने एवं ग्रामीणों को रात्रि में खेत आदि पर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। जिसे 24 घंटे सप्लाई की जाने संबंधी ज्ञापन श्रीमान कलेक्टर महोदय को सौपा हैं । उक्त ज्ञापन में श्री ग्राम पंचायत के रमेश, सुरमल, सुनिल, भारत, धन्ना, कैलाश, प्रकाश, करण, भूतपूर्व सरपंच अम्बाराम, मदन, भारमल, अनसिंह, भावसिंह, राजाराम, पप्पु, दिनेश, नानुराम, रमेश आदि उपस्थित थे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ16 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!