Connect with us

DHAR

आंगनवाड़ी केन्द्र दंगोठा, ग्यासाबाद तथा बड़छापरा का निरीक्षण

Published

on

धार 03 अगस्त 2021/ कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देषन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा निरंतर आंगवाड़ी केंद्रो का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास द्वारा भारती डांगी द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना धार ग्रामीण की आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र दंगोठा में मंगल दिवस मनाया जा रहा था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित पाई गई।  आंगनवाड़ी केन्द्र ग्यासाबाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दोनों निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाई गई। कार्यकर्ता एवं सहायिका को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने एवं उत्तर संतोषजनक नहीं पाये जाने पर एक दिवस का मानदेय अमान्य करने हेतु परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र बड़छापरा में निरीक्षण के समय ताला लगा पाया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बुलाकर केन्द्र खुलवाया गया एवं टेकहोम राशन का वितरण कराया गया। केन्द्र पर 3 से 6 वर्ष के 31 बच्चे पंजीकृत हैं। स्व सहायता समूह से चर्चा की गई। समूह को प्रदायित गेहूं एवं चावल के मान से समूह द्वारा हितग्राहियों को रेडी टू इट का वितरण नहीं किया जा रहा है, केवल 08 बच्चों को ही रेडी टू इट का प्रदाय किया गया। स्व सहायता समूह के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!