Connect with us

RATLAM

गुजरात से आये प्रवासी मजदूर का कन्हैयालाल का जल रहा है चूल्हा वन नेशन वन राशन कार्ड से

Published

on

खुशियों की दास्ताँ –

रतलाम 04 अगस्त 2021/ प्रधानमंत्रीजी के ‘‘वन नेशन, वन राशन कार्ड‘‘ योजना, प्रवासी मजदूरो के लिये अत्यन्त कारगार सिद्ध हो रही है। इस योजना के कारण अब प्रवासी मजदूर, चूल्हा जलने की परेशानी से उबरते हुए, दूसरे प्रदेशो में भी जाकर सरलता से अपने परिवार का गुजर-बसर कर पा रहे है।

          गुजरात के पंचमहाल जिला के गोधरा से रतलाम आये श्री कन्हैयालाल भोई इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। लक्ष्मीनगर रतलाम में अभी रह रहे कन्हैयालाल बताते है कि वे फलों की फैरी लगाकर फल बेचने का काम करते है। इसके लिये वे बाजार में एक से दूसरे स्थान पर आ-जाकर सामान बेचते हैं। ऐसे में पहले उन्हें अपने पंचमहाल (गुजरात) के राशन कार्ड का लाभ रतलाम में नही मिल पाता था जिसके कारण सीमित आय में घर-परिवार का गुजर-बसर अच्छी तरह से करने में भारी मशक्कत करना पड़ती थी। किन्तु जब से प्रधानमंत्री ने ‘‘वन नेशन, वन राशन कार्ड‘‘ योजना घोषित की है तब से उन्हें अपने साथ रहने वाले परिवार के 4 सदस्यों का पेट भरना सरल हो गया है। अब वे अपने गुजरात के राशन कार्ड पर, रतलाम की लक्ष्मीनगर स्थित उचित मूल्य की दुकान से सरलता से राशन ले पा रहे है। वहीं प्रधानमंत्री की निःशुल्क राशन वितरण का भी लाभ मिलने से अब उन्हें सच में लगने लगा है कि वे इस योजना का लाभ लेने वाले बहुत भाग्यशाली हैं। इसके लिए वे प्रधानमंत्रीजी और मुख्यमंत्रीजी का आभार व्यक्त करते हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 minutes ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 minutes ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!