Connect with us

RATLAM

डेढ़ साल में पहली बार रतलाम में एक भी एक्टिव कोरोना केस नहीं

Published

on

कलेक्टर ने सभी नागरिकों से वैक्सीनेशन की अपील की

रतलाम 04 अगस्त 2021/ डेढ़ साल में रतलाम में पहली बार बुधवार को यह स्थिति बनी कि एक भी कोरोना एक्टिव पेशेंट नहीं है। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने इस सुखद स्थिति के लिए नागरिकों की सजगता, सतर्कता एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की सराहना की।

        कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने कहा कि डेढ़ वर्ष बाद रतलाम में एक भी कोरोना एक्टिव पेशेंट नहीं होना सुखद है, मगर हमें इस स्थिति को बनाए रखना है। अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है, हमें सभी एहतियात बरतना है । उन्होंने कहा कि रतलाम शहर में वैक्सीनेशन को लेकर सुखद स्थिति बनी है। यहां लगभग 85 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है । यही स्थिति रतलाम जिले में भी हमें बनानी है, इसके लिए उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं।

श्री पुरुषोत्तम ने बताया कि जिन्होंने पहला डोज लगवा लिया है और दूसरा डोज लगवाना है, वे प्राथमिकता के आधार पर सेकंड लगवाए। अभी 36 हज़ार ऐसे लोग हैं जिनका सेकंड है ड्यू है। उन्हें सेकंड लगवाने के लिए कलेक्टर ने अपील की।  उन्होंने कहा कि रतलाम शहर में 5 अगस्त को इसीलिए सिर्फ सेकंड डोज के लिए ही वैक्सीनेशन कैंप लगाया जा रहा है। आने वाले समय में भी रतलाम शहर में ब्लाक बुकिंग के अतिरिक्त सेकंड डोज के लिए ही अधिक कैंप लगाए जाएंगे, ताकि शहर में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो जाए। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस स्थिति को बनाए रखने के लिए मास्क का प्रयोग अवश्य करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और सभी एहतियाती उपायों पर ध्यान दें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!