Connect with us

RATLAM

जुलाई में आयोजित रोजगार मेलों से 245 युवाओं को कंपनियों में रोजगार मिला

Published

on

रतलाम 04 अगस्त 2021/ कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम की पहल पर विगत जुलाई माह में 4 रोजगार मेले जिले में आयोजित किए गए। रोजगार मेलों में 245 युवाओं का अच्छी कंपनियों और फर्मो में रोजगार के लिए चयन हुआ।

आईटीआई प्राचार्य श्री यू.पी. अहिरवार ने बताया कि 27 जुलाई को आईटीआई रतलाम में आयोजित रोजगार मेले में 15 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया जिन्हें 8 से 9 हजार रूपए  की सैलरी मिलेगी। 28 जुलाई को सैलाना में रोजगार मेला आयोजित हुआ। सैलाना मेले में 61 युवा रोजगार के लिए चयनित किए गए। सैलाना में रतलाम के नीरज फूड्स, एचडीएफसी बैंक, एलआईसी, टाइगर सिक्योरिटी, राज कंसलटेंसी आदि कंपनियों ने हिस्सा लिया।

विगत 30 जुलाई को आईटीआई रतलाम तथा जावरा में रोजगार मेले आयोजित हुए। रतलाम में हीरो मोटोकॉर्प कंपनी ने अपने गुजरात स्थित हलोल प्लांट के लिए 35 युवाओं का चयन विभिन्न पदों पर किया। चयनित युवाओं को 14 से 15 हजार रूपए तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा जावरा में आयोजित रोजगार मेले में 134 युवा रोजगार के लिए चयनित किए गए। युवाओं को 8 से लेकर 10 हजार रूपए तक प्रति माह सैलरी का रोजगार मिला। जावरा मेले में एचडीएफसी बैंक, अग्रवाल इंडस्ट्रीज, नाहर इंडस्ट्रीज, बालाजी प्रोडक्ट, जैन एग्रो, राहुल स्टील, यूनिक मार्बल आदि कंपनियों ने हिस्सा लिया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!