Connect with us

RATLAM

बिहार से रतलाम आकर 8 लेन प्रोजेक्ट में काम कर रहे सरोज कुमार को मिल रहा है राशन

Published

on

रतलाम 04 अगस्त 2021/ बिहार के खडगिया से रतलाम में 8 लेन प्रोजेक्ट में काम कर रहे सरोज कुमार मिश्रा के लिए उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त करना एक सपना था। इसके अभाव में उनकी जीवन-यापन बाधित हो रहा था। परिवार के पांच सदस्यों का पेट भरने के लिए उन्हें काफी मुश्किल हो रही थी, ऐसे में प्रधानमंत्रीजी की ‘‘वन नेशन, वन राशन कार्ड‘‘ योजना, उनके लिये अत्यन्त कारगार सिद्ध हुई।

बिहार के खडगिया से रतलाम आये श्री सरोज कुमार मिश्रा इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। रतलाम के धामनोद में रह रहे सरोज कुमार बताते है कि वे 8 लेन प्रोजेक्ट में काम करने के लिए यहां आए, परिवार के सदस्य भी उनके साथ आए। पहले उन्हें अपने खडगिया के राशन कार्ड का लाभ रतलाम में नही मिल पाता था जिसके कारण सीमित आय में घर-परिवार का गुजर-बसर अच्छी तरह से करने में भारी मशक्कत करना पड़ती थी। किन्तु जब से प्रधानमंत्री ने ‘‘वन नेशन, वन राशन कार्ड‘‘ योजना घोषित की है तब से उन्हें अपने साथ रहने वाले परिवार के 5 सदस्यों का पेट भरना सरल हो गया है। अब वे खडगिया के राशन कार्ड पर, रतलाम की धामनोद की उचित मूल्य की दुकान से सरलता से राशन ले पा रहे है। इसके लिए वे प्रधानमंत्रीजी और मुख्यमंत्रीजी का आभार व्यक्त करते हैं। वहीं प्रधानमंत्री की निःशुल्क राशन वितरण का भी लाभ मिलने से अब उन्हें सच में लगने लगा है कि वे इस योजना का लाभ लेने वाले बहुत भाग्यशाली हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ20 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!