Connect with us

DHAR

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत 7 अगस्त  को होगा अन्नोत्सव कार्यक्रम

Published

on

      धार, 5 अगस्त 2021/ मध्यप्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत 7 अगस्त  को अन्नोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त योजना अंतर्गत प्रत्येक नागरिक की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 में सम्मिलित पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रतिमाह राशन प्राप्त करने की पात्रता के संबंध में जागरूक करने के  लिए 7 अगस्त  को प्रातः 10 बजे से प्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पात्र परिवारों को 10 किग्रा. क्षमता के बैग / थैले में समारोहपूर्वक राशन का वितरण उचित
 मूल्य दुकानों से किया जाना है। जिसमें  प्रधानमंत्री वर्चुअल लाईव  जुड़कर हितग्राहियों से चर्चा करेंगे तथा उपस्थित जनता को संबोधित करेंगे।
         जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम  जिला मुख्यालय पर  सांसद छतरसिंह दरबार के मुख्य आतिथ्य में शासकीय पीजी कालेज आडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा तथा जिले की कुल 771 शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक आयोजित किया जायेगा एवं स्थानीय लोक संगीत, रंगोली एवं आकर्षक साज-सज्जा की जाकर पात्र हितग्राहियों को 10 किग्रा. क्षमता के बैग / थैले में राशन का वितरण किया जावेगा। अंकुर योजना अंतर्गत हितग्राहियों को पौधा दिया जाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जायेगा।
        इस संबंध में कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सभी पात्र हितग्राहियों से  अनुरोध किया है कि शासन द्वारा जारी कोविड प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

संकल्प ग्रुप द्वारा आयोजित ’हमारी संस्कृति हमारा मान’ निशुल्क’संजा बाईसा बनाने’ की विश्व स्तरीय ऑन लाइन प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन ।

झाबुआ4 hours ago

*आचार्य श्री के दर्शन वंदन कर पूछी कुशलक्षेम..

अलीराजपुर19 hours ago

अलीराजपुर – बड़े सहाब भाभरा मे पकडाया सट्टा , दो आरोपी पर मामला भी दर्ज , दोनों पार्टियों के विरोध के बाद भी क्यों नहीं हटा पा रहे विवादित भाभरा वाले सहाब को ।

झाबुआ22 hours ago

हब के सप्ताह 14 अन्तर्गत् ’’स्वागतम् लक्ष्मी कार्यक्रम’’ को राज्य स्तर से मिली सराहना****आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया

झाबुआ22 hours ago

कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित ही किया:- डॉ.चिंतामणि मालवीय भाजपा हर वर्ष वर्ग की हितैषी:- प्रदीप उपाध्याय राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!