Connect with us

झाबुआ

जिले को हरा-भरा करने के लिये सघन वृक्षारोपण अंकुर कार्यक्रम के तहत पौधे लगाने हेतु आमजनता एवं प्रशासनिक अधिकारियों को प्रोत्साहन करने की स्वेच्छिक पहल

Published

on

झाबुआ, 6 अगस्त 2021। माननीय मुख्यमंत्री जी मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्य प्रदेश में अंकुर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत पौधे लगाने के लिये आम जनता एवं प्रशासनिक अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा पुरूस्कार भी इस योजना में प्रदान किये जा रहे है। प्रदेश की अनूठी पहल पौधे लगाए, पुरूस्कार पाए। अंकुर कार्यक्रम के तहत जन सहभागिता से यह अभियान प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान में प्राणवायु अवार्ड से चयनित विजेता होगे सम्मानित, गुगल प्ले स्टोर ये वायुदूत एप डाउनलोड कर पंजीयन करें। इस मानसून में चलेगा अंकुर कार्यक्रम धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प होगा हमारा। चयनित विजेता को जिलेवार प्राण वायु अवार्ड से माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान सम्मानित करेंगे। इस संबंध में अंकुर योजना (पौधारोपण) में एप से फोटो डाउनलोड किया जा सकता है।
इस कार्यक्रम हेतु सहयोग के रूप में स्वेच्छिक रूप से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा 1000 रूपये एसडीएम झाबुआ श्री एल.एन.गर्ग द्वारा 1000 रूपये, एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी श्री मनीष वरदिया, श्री पंकज सिंगाडिया, श्री भुपेन्द्र बरडे द्वारा 500-500 सो रूपये एवं तहसीलदार झाबुआ व तहसील झाबुआ में पदस्थ पटवारियों द्वारा 5000 रूपये, तहसीलदार राणापुर एवं पटवारियों द्वारा 3000 रूपये जिला अन्त्यावसायी निगम के श्री अजय रामावत द्वारा 1000 रूपये प्रभारी पीआरओ श्री सुधीर कुशवाह द्वारा 500 रूपये इस तरह कुल 18000 रूपये प्राप्त हुए है। जिससे स्वेच्छिक रूप से अधिकारी कर्मचारी पौधों को क्रय करेंगे एवं सोमवार को निर्धारित स्थान पर जाकर पौध रोपण करेंगे एवं इसे अंकुर एप में अपलोड करेंगे। जिले में सघन वृक्षारोपण के लिये व्यक्तिगत जिम्मेदारी का आम जन एवं शासकीय अधिकारियो, कर्मचारियों में जनजागृति के लिये यह अभिनव प्रयास निश्चित ही झाबुआ को हरा-भरा करने में सहायक सिद्ध होगा। आमजन भी इस अभियान में बढ-चढ कर अपने जिले को हरा-भरा करने में सहयोग करेगें।
संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!