Connect with us

RATLAM

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत निःशुल्क राशन वितरण आयोजन 7 अगस्त को जिले की 521 पीडीएस दुकानों पर होगा आयोजन

Published

on

जिला स्तरीय आयोजन रतलाम शहर एवं ग्राम स्तरीय आयोजन ग्राम रोजाना में होगा

रतलाम 06 अगस्त 2021/ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत निःशुल्क का राशन वितरण आयोजन 7 अगस्त को होगा। रतलाम जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम विधायक सभागृह, बरबड़, रतलाम में तथा ग्राम स्तरीय कार्यक्रम ग्राम रोजाना तहसील जावरा में आयोजित होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप कुमार मकवाना, जिला पंचायत प्रधान श्री परमेश मईडा,  श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा एवं जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्धजन, समाजसेवी, निगरानी समिति सदस्य, आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्रीजी की मंशानुरूप कोरोना काल में हर नागरिक की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पात्र हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अतिरिक्त 5 किलोग्राम प्रति हितग्राही माह मई से नवंबर 2021 तक नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण योजना के प्रति और जागरूक बनाने हेतु प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत निःशुल्क राशन वितरण का आयोजन किया गया है। जिले में 2 लाख 28 हजार 338 परिवारों के 9 लाख 51 हजार 824 सदस्य इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। 7 अगस्त को जिले में संचालित समस्त 521 उचित मूल्य दुकानों पर उक्त कार्यक्रम होगा। स्थानीय कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक होगा, इसके पश्चात राज्य स्तरीय कार्यक्रम 11:00 बजे से प्रारंभ होगा जिसका ऑनलाइन प्रसारण समस्त दुकानों पर टीवी के माध्यम से किया जाएगा। आयोजन के आखिर में स्थानीय स्तर पर थैलों में राशन वितरण किया जाएगा ।

उक्त आयोजन के लिए जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों को सुसज्जित किया गया है तथा दुकानों पर टीवी की व्यवस्था की गई है ताकि राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले की उचित मूल्य दुकानों पर उपस्थित हितग्राही एवं अन्य नागरिक देख सके। उचित मूल्य दुकान पर वितरण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है तथा परीक्षण हेतु जोनल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। उचित मूल्य दुकानों पर इस योजना से संबंधित गीत बजाया जाएगा। प्रथम चरण में 7 अगस्त को जिले में 40 हजार राशन बैग का वितरण किया जाएगा। शेष हितग्राहियों को अगस्त माह में बैग वितरित किए जाएंगे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जिले में नियमित राशन के साथ-साथ 4 किलो गेहूं एवं 1 किलो चावल प्रति सदस्य प्रतिमाह निःशुल्क वितरित किया जाएगा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ10 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!