Connect with us

RATLAM

नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम ऐतिहासिक तथा अभूतपूर्व होगा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया ने तैयारियों की समीक्षा की

Published

on

रतलाम 06 अगस्त 2021/ 7 अगस्त को प्रदेश के साथ ही जिले में भी आयोजित होने वाला प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम ऐतिहासिक तथा अभूतपूर्व रहेगा। जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि जिले में कार्यक्रम आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। बैठक में विधायक श्री चैतन्य काश्यप, श्री दिलीप कुमार मकवाना, श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा, जिला पंचायत प्रधान श्री परमेश मईडा, पूर्व विधायक श्री जितेंद्र गहलोत, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती मीनाक्षीसिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम श्री अभिषेक गहलोत, श्री एम.एल. आर्य, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एच. चौधरी आदि उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम आयोजन के संबंध में निर्देशित किया कि स्थल चयन का खास ध्यान रखा जाए। वर्षा के दृष्टिगत ऐसे ही स्थानों का चयन आयोजन हेतु किया जाए जहां पर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए। दुकान में जगह नहीं हो तो समीप के शासकीय भवन में आयोजन हो अथवा जनप्रतिनिधियों के विश्वास में अन्य स्थान पर किया जाए। नोडल अधिकारी समय से अपनी जिम्मेदारी को निभाए। सबकी सहभागिता से ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर आयोजन होगा।

प्रभारी मंत्री द्वारा बैठक में जिले के सभी एसडीएम से उनके अनुभाग क्षेत्रों में आयोजन तैयारियों की जानकारी प्राप्त की गई तथा निर्देशित किया गया कि जिन स्थानों पर कनेक्टिविटी प्रॉब्लम हो तो अन्य समीप के ऐसे स्थान पर आयोजन किया जाए जहां पर कनेक्टिविटी मिल रही हो। विधायक श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के लाइव प्रसारण में कोई बाधा नहीं आए, इसका विशेष ध्यान रखते हुए तकनीकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया ने यह भी निर्देश दिए कि कोरोना के दृष्टिगत कार्यक्रमों के आयोजन में कोविड-19 प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जाए, लोग मास्क का उपयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग रखें।  कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम द्वारा जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सतत भ्रमण कर मानिटरिंग के निर्देश दिए गए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!