Connect with us

RATLAM

नि:शुल्क अनाज मिलने से अमृतलाल के परिवार को लाक डाउन से निपटने में मिली सहायता

Published

on

रतलाम 07 अगस्त 2021/ रतलाम शहर के टेंकर रोड निवासी अमृतलाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौरान लाक डाउन के समय उपजी आपदा मैने न जीवन में सुनी और न ही देखी। उस समय जीवन का बचाव करने के लिए न तो घर से निकला जा सकता था, और व्यवसाय भी पूरी तरह चौपट हो गया था। भोजन से लेकर परिवार की समस्त आवश्यकताओ की पूर्ति संभव नही हो पा रही थी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने हम गरीबो के बारे  में सोचा तथा नित नई योजनाएं प्रारंभ कर संबल प्रदान किया।

प्रधानमंत्रीजी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना प्रारंभ की। पीएम स्वनिधि योजना से गरीबों को ब्याज मुक्त ऋण पुनः व्यवसाय करनें हेतु दिलाया गया। जन धन खाते में राशि का प्रेषण, पीएम किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से 10 हजार रूपये किसानों के खातों में भेजनें का कार्य, महिलाओं के लिए उज्जवला गैस, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान योजना आदि को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित कराया।

उन्होनें कहा कि इतना ही नही, लाक डाउन के दौरान उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस सिलेण्डर, जन धन खाते में एक हजार रूपये की राशि भी प्रधानमंत्रीजी ने डलवाई। गरीबों के प्रति उनकी चिंता तथा मुख्यमंत्रीजी के सतत प्रयास से आपदा की स्थिति से परिवार को निकालने में सफल हुए। केंद्र एवं राज्य सरकार को धन्यवाद।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!