Connect with us

झाबुआ

जमीन के विवाद में हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास

Published

on

अलीराजपुर, 10 अगस्त 2021 – सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री राजेन्द्र मण्डोड़ ने बताया कि घटना दिनांक-25.08.2020 ग्राम उण्डारी स्कूल तालाब फलिया की हैं, फरियादी कि छोटी बहन गनीबाई ने उसकी राजी मर्जी से माण्डवगढ़ में शादी कर ली जिसके खान पान के कार्यक्रम मैं फरियादी ने गांव वालों को बकरा खाने के लिए बुलाया था। फरियादी के मामा खेमा पिता धना भुरिया भील को भी बकरा खाने के लिए बुलाया था। बकरा खाने के लिए पंगत बैठी थी, तभी इन्दरसिंह पिता जोहरसिंह अजनार भील नि. उण्डारी तालाब फलिया का आया और बकरा काटने वाले फालिये को उठाकर फरियादी के मामा खेमा की ओर गया और गालिया देने लगा और कहा कि तेरे को जमीन बहुत चाहिए, तु हमको कई साल से जमीन के लिये कोर्ट के चक्कर लगवा रहा हैं, फरियादी के मामा खेमा को जान से मारने की नियत से बकरा काटने वाले फालिये से वार किया जिससे दाएं कान से लेकर आधा सिर कट गया और फिर फालिया बांये तरफ से मारा तो बांये तरफ का कान और आधा सिर कट गया जिससे फरियादी के मामा खेमा की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। फरियादी के बताये अनुसार आरोपी इंदरसिंह के विरूद्ध थाना जोबट में अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध में अनुसंधान पूर्ण करने के पश्चात् माननीय न्यायालय जोबट में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय जोबट द्वारा प्रकरण में विचारण के पश्चात् अभियोजन साक्षियों के समर्थन के आधार पर आरोपी इंदरसिंह पिता जोहरसिंह भील को आजीवन कारावास व 1000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड की राषि अदा नहीं करने पर 6 माह के अतिरिक्त कारावास भुगताये जाने का निर्णय दिया गया। अभियोजन की ओर प्रकरण का संचालन सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री राजेन्द्र मण्डोड़ द्वारा किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!