Connect with us

DHAR

रोजगार मेले 12 अगस्त से

Published

on

धार 10 अगस्त 2021/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तर पर कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन करते हुए रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 12 अगस्त को विकासखण्ड बाग की ग्राम पंचायत भवन टाण्डा में रोजगार मेला आयोजित किया जावेगा। इसी प्रकार विकासखण्ड डही एवं कुक्षी का रोजगार मेला ग्राम पंचायत परिसर पडियाल में 13 अगस्त को, मनावर, गंधवानी का रोजगार मेला कार्यालय आदि शक्ति संकुल स्तरीय संगठन दर्जी मोहल्ला सिंघाना में 16 अगस्त को, निसरपुर एवं कुक्षी का रोजगार मेला आजीविका भवन निसरपुर में 17 अगस्त को, नालछा, तिरला एवं धार का रोजगार मेला ग्राम पंचायत भवन बगड़ी में 18 अगस्त को तथा विकासखण्ड धरमपुरी एवं उमरबन का रोजगार मेला कार्यालय संकुल स्तरीय संगठन बेंगदा रोड धामनोद में 19 अगस्त को आयोजित किए जावेंगी।
सीईओ श्री वशिष्ठ ने बताया कि उक्त रोजगार मेले प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किए जावेंगे। इन रोजगार मेलों में पीथमपुर क्षेत्र की महिला प्रायवेट लिमिटेड, प्रतिभा प्रायवेट लिमिटेड, सेफलेक्स एवं अन्य कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से बेरोजगार युवक/युवतियों का चयन किया जावेगा। रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष, 5वीं से 12 वीं योग्यता, आईटीआई उत्तीर्ण युवक/युवतियों प्रतिभाग ले सकते है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!