Connect with us

DHAR

फोटो निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

Published

on

धार 10 अगस्त 2021/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 कार्यक्रम जारी किया गया है। तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी 2022 अर्हता रखते हुए फोटो निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन, अनुभागों का उचित गठन तथा मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण की अवधि 9 अगस्त से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसी प्रकार एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाषन एक नवम्बर को, दावे और आपत्तियॉं दर्ज करने की अवधि एक नवम्बर से 30 नवम्बर तक, विशेष कैम्प की अवधि 13 व 14 नवम्बर एवं 20 व 21 नवम्बर, दावे और आपत्तियों का निराकरण 20 दिसम्बर तक तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया जावेगा।
उन्होंने समस्त बीएलओ को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम अनुसार मतदाताओं से डोर-टू-डोर सम्पर्क कर एक जनवरी 2022 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतादाताओं से फार्म प्राप्त कर निर्वाचक नामावली में दर्ज करया जाना सुनिष्चित किया है। कोई भी नवीन मतदाता छूटे न रहे, इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ19 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!