Connect with us

झाबुआ

विश्व हिंदू परिषद ‘मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी’ की जिला बैठक संपन्न

Published

on

झाबुआ:विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बैठक स्थानीय गायत्री मंदिर में संपन्न की गई।मुख्य अतिथि स्वरूप दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका ऋतु शर्मा(मनावर) ‌उपस्थित रहीं।मातृशक्ति जिला संयोजिका रुकमणी पांचाल झाबुआ एवं दिव्य चौहन समेत जिले एवं नगर के पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सभा की शुरुआत की गई।


ऋतु शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं को आने वाले तीज त्योहारों में अधिक से अधिक युवतियों एवं महिलाओं की संख्या सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया,पश्चात प्रचार प्रसार एवं जन संपर्क की रूपरेखा निर्धारित की गई।
आने वाले त्योहारों रक्षा बंधन, गणेश उत्सव,कृष्ण जन्माष्टमी,नवरात्रि आदि में विविध गतिविधियों एवं सांस्कृतिक आयोजनों तथा शस्त्र पूजन आदि के माध्यम से जिले भर में हिंदू समाज की महिलाओं में जागृति लाने पर मंथन किया गया।

प्रांत सह संयोजिका ऋतु शर्मा द्वारा पिछले कुछ समय में मध्य प्रदेश, राजस्थान,उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे अनेक राज्यों में महिलाओं पर अत्याचारों रोकने एवं अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु, लव जिहाद एवं धर्मांतरण जैसे विषयों पर हिंदू समाज की युवतियों एवं महिलाओं में जन जागृति लाने हेतु वृहद गतिविधियां संचालित की गई हैं।
बैठक उपरांत समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गायत्री मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया।गायत्री मंदिर झाबुआ से प्रादेशिक जन समाचार के लिए हिमांशु त्रिवेदी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!