Connect with us

झाबुआ

खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा आदिम जाति सहकारी संस्था देवझीरी ग्राम पंचायत देवझीरी में संचालित उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण

Published

on

झाबुआ, 11 अगस्त 2021। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री एल.एन.गर्ग के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संजय पाटिल द्वारा आदिम जाति सहकारी संस्था देवझीरी द्वारा ग्राम पंचायत देवझीरी में संचालित उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। दुकान के विक्रेता लक्ष्मण नायक पिता श्री गणपत नायक द्वारा उपभोक्ताओं को माह अप्रैल का राशन नहीं देने की शिकायत प्राप्त हुई थी।
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा इस संबंध में उचित मूल्य दुकान देवझीरी के हितग्राही से जानकारी ली गई,एवं उनके कथन लिपिबद्ध किये गये जांच में पाया गया कि सेल्समेन द्वारा हितग्राहियों को अप्रेल का राशन प्रदान नहीं किया गया इस प्रकार से सेल्समेन लक्ष्मण नायक द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गेहूॅ वितरण करने में अनियमितता करने की पुष्टि हुई। उक्त आधार पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संजय पाटिल द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 के अंतर्गत कंडिका-7 के तहत उचित मूल्य दुकान के सेल्समेन लक्ष्मणसिंह नायक के विरूद्ध थाना कोतवाली झाबुआ में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर अन्य दुकानों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
अतः सभी समिति प्रबंधक /सेल्समेन उचित मूल्य दुकानों से पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न प्रदाय करें एवं खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!