Connect with us

DHAR

कलेक्टर श्री सिंह ने किया सरदारपुर तथा बदनावर अनुभाग क्षेत्र का भ्रमण अधिकारियों को दिए आवष्यक दिशा निर्देश 

Published

on

धार 11 अगस्त 2021/ कलेक्टर आलोक कुमार सिंह बुधवार को  सरदारपुर तथा बदनावर अनुभाग क्षेत्र के भ्रमण पर रहें। इस दौरान उन्होने लाबरिया में गोंदीखेडा चारण में इंटेक वेल, संदला में मुक्तिधाम, संदला ग्राम पंचायत, जाबड़ा में अमरूद के बगीचे ,शासकीय संजय निकंुज नर्सरी बदनावर , शासकीय बालक प्राथमिक विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय बदनावर, ग्राम रंगाराखेडी में टंकी का अवलोकन किया।
 लाबरिया के भ्रमण के दौरान उन्होने बनाए जा रहे इंटेक वेल के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होने कहा कि ट्रांसफार्मर तथा पावर स्टेशन के लिए पहले से ही प्लान तैयार कर लिया जाए। संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के 78 ग्रामों के 28 हजार  800 परिवारों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होने बताया कि यह इस कार्य की लागत 84.41 करोड है। इसके तहत 29 ओवरहेट टेंक बनाए जाएगे। साथ ही पाईप लाईन का कार्य प्रगतिरत है। श्री सिंह ने लाबरिया के पटवारी द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में लापरवाही करने पर एसडीएम को निर्देश दिए कि पटवारी को निलंबित किया जाए। इसके बाद वे संदला मुक्तिधाम पहुॅचे और यहॉ उन्होने पौधा रोपण कर जनपद पंचायत संदला में ग्रामीण किसानों से चर्चा कर क्षेत्र की आवयकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होने जाबडा के कृषक कन्हैयालाल पाटीदार तथा ईष्वरलाल पाटीदार के अमरूद के खेत का अवलोकन कर उनसे वीएनआर एवं  पींक वैरायटी की जानकारी ली। इसके पश्चात श्री सिंह ने शासकीय संजय निकंुज नर्सरी बदनावर पहुचे। यहॉ उन्होने निर्देश दिए कि स्वीकृत हुए कुऐ का निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जाए, नर्सरी में पानी का सोर्स बहुत जरूरी है। उन्होने समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके समूह द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली।  समूह की महिलाओं ने बताया कि पहले वह मजदूरी कर अपना गुजारा करती है। अब समूह से ऋण लेकर बहुत से कार्य प्रारंभ किए। नर्सरी में कार्य करके भी उनकी आमदनी में इजाफा हो रहा है। यहॉ उन्हे बीज डालना, थैली डालने तथा ग्राफ्टींग का कार्य सिखाया जा रहा है। नर्सरी के अधिकारी द्वारा बताया गया यहॉ पानी के लिए एक कुॅआ तथा एक टयूबवेल की सुविधा है। श्री सिंह ने यहॉ पर मदर प्लांट, ग्राफ्टींग व आम की यहॉ उपलब्ध सबसे बेहतर वैरायटी की जानकारी ली। उन्होने बताया गया कि यहॉ केसर की वेरायटी सबसे अच्छी है। उन्होने समूह की महिलाओं से निषुल्क मिल रहे खाद्यान्न के बारे में जानकारी ली। इसके पष्चात श्री सिंह ने नर्सरी परिसर में पौधा रोपण किया। बदनावर में भ्रमण के दौरान श्री सिंह ने शासकीय बालक प्राथमिक विद्यालय में पुस्तकालय, फर्नीचार, स्मार्ट क्लास तथा डायनिंग टेबल के कार्य का अवलोकन कर संस्था प्रमुख को आवश्यक निर्देश दिए। श्री सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय बदनावर पहुचे वहॉ पर उन्होने मैदान के चारो और फेनसिंग की जानकारी ली और खेल मैदान मे लेवलींग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा।
    भ्रमण के अंत में श्री सिंह ग्राम रंगाराखेडी पहुॅचे यहॉ उन्होने पीएचई द्वारा जल जीवन मिषन के अंतर्गत बनाए जा रही टंकी का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि आगामी दो माह में यह कार्य पूर्ण किया जाए। यहॉ उन्हे बताया गया कि  अभी टयूबवेल से ग्राम में पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके पष्चात यहॉ से ग्राम के 1486 परिवारों को यहॉ के कनेक्षन से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ट ,संबंधित क्षेत्र के एसडीएम , तहसीलदार मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!