Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर में फीट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन हुआ

Published

on

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चैहान एवं कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर फीट इंडिया फ्रीडम रन को रवाना किया
अलीराजपुर, 14 अगस्त 2021 – आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित फीट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन कलेक्टोरेट परिसर अलीराजपुर से हुआ। उक्त फ्रीडम रन के प्रारंभ अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चैहान ने उपस्थित सभी को आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व और फीट इंडिया अभियान के संबंध में संकल्प दिलाया। इसके बाद राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। तत्पष्चात जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चैहान एवं कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर फीट इंडिया फ्रीडम रन को रवाना किया। इस आयोजन अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चैहान एवं कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने देष के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले जननायक को याद करते हुए टंटया मामा भील की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पितकर श्रृद्धां सुमन अर्पित करते हुए आजादी के जननायकों को याद किया गया। उक्त फीट इंडिया फ्रीडम रन अस्पताल रोड, दाहोद नाका, बर्फ फेक्ट्री रोड, पषु चिकित्सालय रोड, नगर पालिका कार्यालय रोड होते हुए फतेह क्लब मैदान पर पहुंची। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री सुरेष चन्द्र वर्मा, नेहरू युवा केन्द्र संगठन जिला समन्वयक सुश्री प्रिती पन्घाल, तहसीलदार श्री केएल तिलवारे सहित बडी संख्या में विद्यार्थीगण, युवा, महाविद्यालय के विद्यार्थीगण, एनसीसी, एनएसएस के युवा, पुलिस जवान, खेल विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे। उक्त आयोजन में सभी ने पूरे उत्साह से भाग लिया। फीट इंडिया फ्रीडम रन का समापन फतेह क्लब मैदान पर हुआ। यहां नेहरू युवा केन्द्र संगठन जिला समन्वयक सुश्री प्रिती पन्घाल ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आभार व्यक्त किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!