Connect with us

अलीराजपुर

भीड एकत्र हो ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम, जूलूस आदि आयोजित नहीं होेंगे कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता 

Published

on

कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

अलीराजपुर, 14 अगस्त 2021 – कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम अलीराजपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी, अपर कलेक्टर श्री सुरेष चन्द्र वर्मा, एसडीएम अलीराजपुर श्रीमती लक्ष्मी गामड, तहसीलदार अलीराजपुर श्री केएल तिलवारे सहित शांति समिति के सदस्यगण, विभिन्न समाज के प्रमुखगण उपस्थित थे। बैठक में कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर चर्चा करते हुए आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों पर जुलूस, चल समारोह तथा भीड एकत्र हो ऐसे सार्वजनिक एवं सामूहिक आयोजनों आयोजित नहीं किये जाने पर विचार विमर्ष करते हुए चर्चा की गई। बैठक में सर्वानुमति से सभी ने निर्णय लिया गया कि कोरोना के मद्देनजर आगामी दिनों में होने वाले विभिन्न धर्मों के धार्मिक आयोजन शांति पूर्ण ढंग से गत वर्ष की भांति ही मनाए जाएंगे। भीड एकत्र हो ऐसे सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। महुर्रम एवं गणेष उत्सव, जन्माष्टमी पर सावर्जनिक कार्यक्रम आयोजन नहीं होंगे। भगवान षिव की पालकी यात्रा भी प्रतिकात्मक रूप से पंचेष्चर मंदिर परिसर में ही निर्धारित व्यक्तियों की उपस्थिति में आयेाजित होगी। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने सभी से आह्वान किया कि त्योहार घर पर अपने परिवार के साथ ही मनाए। गत वर्ष की भांति ताजियों एवं गणेष प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु नगर पालिका द्वारा घर-घर और मोहल्ले-मोहल्ले पहुंचकर ताजिये और प्रतिमाएं एकत्र कर प्रषासन द्वारा निर्धारित स्थान पर विसर्जन की उचित व्यवस्था सुनिष्चित की जाएगी। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि भीड एकत्र हो ऐसे सावर्जनिक आयोजन नहीं किये जाए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने सभी से कोरोना से बचाव संबंधित दिषा निर्देषों का पालन करते हुए टीकाकरण कराने तथा प्रथम डोज लगा चुके व्यक्तियों को निर्धारित समयानुसार टीकाकरण का द्वितीय डोज लगाने का आह्वान किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!