Connect with us

अलीराजपुर

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विष्वविद्यालय, ग्वालियर का स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ

Published

on

अलीराजपुर केवीके को किये जा रहे कार्यों हेतु प्रषस्ति पत्र प्रदान किया गया

अलीराजपुर 19 अगस्त – कृषि विद्यार्थी कृषि के क्षेत्र में बेहतर प्रयास करें। कृषि की षिक्षा प्राप्त करने के पष्चात कृषि विद्यार्थी कृषि के क्षेत्र में नवाचार करें। उन्नत कृषि करते हुए कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) से जुड़ने एवं केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने सहित खेती को आगे बढ़ाने के दायित्व निभाने के लिए प्रयत्न करें। सेवानिवृत कृषि कर्मियों की सेवाओं का लाभ भी खेती की प्रगति हेतु लिया जाना चाहिए। चंबल-ग्वालियर के बीहड़ क्षेत्र में खेती को बढ़ावा देने की दिषा में काम चल रहा है, जिसके लिए राज्य सरकार से बात की गई है, वहीं अंचल में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए समिट की गई है।
यह बात केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विष्वविद्यालय, ग्वालियर के 13 वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। वेवकास्ट माध्यम से संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री तोमर ने कहा कि 19 अगस्त का दिन ग्वालियर के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन यहां कृषि वि.वि. व संगीत वि.वि. की स्थापना हुई थी। श्री तोमर ने कहा कि केन्द्र व म.प्र.सरकार की किसान हितेषी नीतियाॅ, किसानों के कठोर परिश्रम व वैज्ञानिकों की कुषलता का ही नतीजा है कि कृषि के क्षेत्र में म.प्र. दिनों-दिन प्रगति कर रहा है। कृषि क्षेत्र में अग्रणी होने के लिए श्री तोमर ने किसानों, वैज्ञानिकों तथा म.प्र. सरकार को बधाई दी। उन्होनें कहा कि कोविड के समय पूरी दूनिया में प्रतिकुलता थी, इसके बावजूद देषभर के किसानों ने बंपर उत्पादन किया, सरकार ने भी उपार्जन किया और खेती की अर्थव्यवस्था अप्रभावित रही तथा एक बार फिर कृषि क्षेत्र ने अपनी प्रांसगकिता सिद्ध की है। कृषि क्षेत्र हमारे देष के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, देष में दो हेक्टेयर से कम रकबे वाले 80 प्रतिषत से ज्यादा किसान है, जिन्हें मुनाफे में लाने व उनकी प्रगति के लिए उन्हें टेक्नालाजी से जुड़ने, महंगी फसलों की ओर आकर्षित होने, उनके उत्तम उत्पादों को मार्केट लिंक मिलने के लिए प्रयासों की जरूरत है। केन्द्र सरकार इस संबंध में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से काम कर रही है। कार्यक्रम को म.प्र. के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुषवाह, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के डीडीजी डा.एस.के.चैधरी, कुलपति प्रो.एस.के.राव, कुलसचिव श्री डी.एल.कोरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर श्री दिनेष बग्गड़ (धार), श्री श्याम संुदर कारपेंटर (नीमच) व श्री राव गुलाब सिंह लोधी (नरसिंहपुर) को कृषक फैलों सम्मान प्रदान किया गया। स्थापना दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर को उसके द्वारा किये गये कार्यो के लिये प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!