Connect with us

झाबुआ

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने रैली निकाल कर, दिया ज्ञापन…।

Published

on

झाबुआ- दिनांक 25 अगस्त 2021 कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में विश्व हिंदू परिषद, मालवा प्रांत इकाई द्वारा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्ग विशेष (मुस्लिम संप्रदाय) द्वारा की जा रही राष्ट्र विरोधी नारेबाजी एवं हिंदू धर्म का अपमान किए जाने के चलते कठोर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

विश्व हिंदू परिषद झाबुआ की ओर से जिला अध्यक्ष अंतिम शर्मा, जिला मंत्री आशीष सोनी नगर अध्यक्ष बंटी चौहान एवं विहिप धर्म प्रसार प्रमुख महाराज कमल सिंह एवं बजरंग दल के राहुल डामोर समेत अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से दिए गए इस ज्ञापन में उज्जैन, खंडवा, धार एवं इंदौर मैं हाल ही में घटित राष्ट्र विरोधी घटनाओं का उल्लेख जापान में किया गया।
ज्ञापन के अनुसार उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए तो वही खंडवा में ताजियों के जुलूस के दौरान हिंदुओं के आराध्य भगवान राम से संबंधित आपत्तिजनक शब्द बोले गए। धार कोतवाली के बाहर एक बड़ी संख्या में वर्ग विशेष के लोगों द्वारा एक बड़ी संख्या में एकत्रित होकर देश विरोधी नारे लगाने की बात भी दिए गए ज्ञापन में कही गई साथ ही इंदौर में 15 अगस्त 2021 को घटित हुई घटना जिसमें भारत माता की जय एवं जय श्रीराम के नारे मंच से लगाने के उपरांत हिंदू युवती के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की भी सर्व हिंदू संगठनों द्वारा घोर निन्दा व्यक्त की गई एवं आपत्ति जताई गई।
झाबुआ के संदर्भ में बात करते हुए संगठन के प्रेम डामोर द्वारा बताया गया कि हाल ही में काली देवी में 3 मुसलमानों द्वारा मिलकर एक आदिवासी को बर्बर तरीके से मारा गया वहीं कुछ ही दिनों पहले झाबुआ नगर में भी दलित समाज से आने वाले अधेड़ उम्र के व्यक्ति को अपनी बेटी के साथ हो रही छेड़छाड़ से बचाने के चलते तलवार से मारने का प्रयास मुसलमानों द्वारा किया गया।उक्त दोनो प्रकरणों में झाबुआ पुलिस द्वारा FIR कर कानूनी कारवाही की जा रही है।
धर्म प्रसार प्रमुख कमल महाराज द्वारा आने वाली 27 अगस्त 2021 को जिले में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे चर्च एवं प्रार्थना घरों बंद करवाने की कारवाही का प्रथम दिवस होने की बात कही गई।फौजी प्रेम सिंह डामोर के अनुसार इन अवैध प्रार्थना घरों में हो रही शुक्रवार एवं रविवार की प्रार्थना सभा में अनुसूचित क्षेत्र के भोले भाले अशिक्षित आदिवासियों का ईसाई धर्मांतरण करवाया जाता है। वास्तविक आदिवासियों को प्राप्त संवैधानिक प्रावधानों के चलते बंद करवाने की मुहिम का आगाज शुक्रवार को कल्याणपुर चर्च एवं रामा स्थित चर्च से करना बताया गया। ज्ञापन देने हेतु बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद एवं विहिप धर्म प्रसार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डीआरपी लाइन निकट स्थित शंकर मंदिर पर एकत्रित हुए एवं रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!