Connect with us

झाबुआ

टीकाकरण महा अभियान में 24000 लक्ष्य के विरुद्ध 26203 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ:- कलेक्टर

Published

on

झाबुआ- राज्य शासन द्वारा टीकाकरण महा अभियान पूरे प्रदेश में दिनांक 25 और 26 अगस्त को चलाया जा रहा है I जिसमें जन-जन को सुरक्षित करना आगामी माह में आने तीसरी लहर से लोगों का जीवन बचाना है I आज झाबुआ जिले में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला अधिकारी को कॉविड वैक्सीनेशन सेंटर पर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करवा कर अपने लोगों का जीवन सुरक्षित करने का अभियान चलाया गया था I जिसमें आज 24000 डोज देने का लक्ष्य रखा गया था एवं जिले में 248 वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए गए थे I निर्देश दिए गए थे कि आपको जो डोज दिए जा रहे हैं वह स्थानीय जन जनप्रतिनिधि ,सामाजिक संगठन के लोगों एवं वहां के अधिकारी, कर्मचारियों जरिए घर-घर जाकर लोगों को संपर्क करेंगे एवं शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाएंगे I आज कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जनपद पंचायत झाबुआ रामा एवं राणापुर क्षेत्र के वैक्सीनेशन सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया था I आज जिले में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के नेतृत्व में उपलब्धि का नया कीर्तिमान रच दिया I जिसमें आज जिले के 26203 लोगों ने अपना वैक्सीनेशन करवाया I श्री मिश्रा द्वारा जनप्रतिनिधि ,धार्मिक संगठन , सामाजिक संगठनों, जिला अधिकारी एवं कर्मचारी को धन्यवाद दिया है एवं प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा निरंतर खाटला बैठक का बेहतर कवरेज , नियमित रूप से जन जागरूकता समाचार लगाने के लिए धन्यवाद दिया I जिन लोगों ने बेहतर परिणाम दिया दिया है उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा और जहां कमी रह गई है उन्हें पूरी ताकत से लक्ष्य पूर्ण करने का प्रयास किए जाएंगे I जिससे जिले में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो सके I आज इस अभियान में जनपद पंचायत झाबुआ को जो लक्ष्य दिया गया था वह 101% पूर्ण कर सबको चौका दिया I वहीं नगर पालिका राणापुर और पेटलावद द्वारा लक्ष्य से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करवाया I श्री मिश्रा ने उन्हें बधाई दी है I जिले के सबसे कम वैक्सीनेशन मेघनगर क्षेत्र में हुआ अब यहां पर विशेष प्रयास कर लक्ष्य पूर्ण करेंगे I इस अभियान में यह उल्लेखनीय है कि वैक्सीनेशन सेंटर के लिए जो डोज दिए गए हैं वह समाप्त हो गए हो तो तत्काल कंट्रोल रूम में फोन करें वहां से वहां तत्काल उपलब्ध करवाए गए I राज्य शासन ने पर्याप्त डोज उपलब्ध करवाए हैं I जिससे शत-प्रतिशत उपयोग हम सभी का दायित्व है I जिले में जन-जन को सुरक्षित करना एवं कोरोना वायरस एवं तीसरी लहर के प्रकोप से बचाना जिला प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण था I आज सुनियोजित प्लान से सफलता प्राप्त हुई है I आज शाम 7 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में वैक्सीनेशन के परिणाम की समीक्षा की गई I जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता , जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन , अपर कलेक्टर श्री जे एस बघेल , समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी एस ठाकुर ,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राहुल गणावा एवं सभी जिलाधिकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर नोडल अधिकारी के रूप में थे वह सभी उपस्थित थे l

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!