Connect with us

झाबुआ

वैक्सीनेशन करवाने वालों आमजनों का पुलिस ने पुष्पमाला से अभिनंदन किया…..

Published

on


झाबुआ, 26 अगस्त 2021। पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में जहां कोरोना काल में पुलिस विभाग ने बाहर से आए लोगों को भोजन व्यवस्था, स्वल्पाहार की व्यवस्था एवं जिनके पास जुते-चप्पल नहीं थे, उन्हें जूते-चप्पल पहनाएं, चौराहो पर खडे पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को मास्क का वितरण भी किया गया। उल्लेखनीय है कि माननीय गृह मंत्री जी के झाबुआ भ्रमण पर माननीय मंत्री जी ने कहां था कि पुलिस से भय नहीं पुलिस पर विश्वास होना चाहिये। झाबुआ में यह लोगो ने प्रत्येक्ष देखा है। टीकाकरण के महाअभियान में भी झाबुआ पुलिस ने टीकाकरण करवाकर आए लोगों का पुष्पमाला से सम्मान किया एवं संदेश दिया कि लोग अधिक से अधिक स्वयं को सुरक्षित करें एवं अपने परिवार को सुरक्षित करें। वैक्सीन एक संजीवनी है। जो आपको बचा सकती है। इसके लिये किसी भ्रम या भ्रांति में नहीं आए एवं ना ही किसी अफवाह पर ध्यान दें। पुलिस विभाग ने पुष्पमाला पहनाकर लोगों को प्रोत्साहित भी किया कि वे अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करवाए। पुलिस समाज व आम नागरिकों की मदद के लिये है, सहयोग के लिये है।

वैक्सीन एक संजीवनी है जो आपको बचा सकती है । इसलिए किसी भी भ्रम या भ्रांति में नहीं आए और ना ही किसी अफवाह पर ध्यान दें ।

झाबुआ थाना प्रभारी , सुरेंद्र सिंह गडरिया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!