Connect with us

झाबुआ

टीकाकरण में प्रथम एवं सेकण्ड डोज शत प्रतिशत होने पर सम्मानित किया

Published

on

आपको प्रशस्ति पत्र देकर पूरा जिला सम्मानित हुआ है – कलेक्टर

झाबुआ, – । कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन सोमवार को ग्राम नरसिंहरूण्डा ग्राम पंचायत कोकावद जनपद पंचायत रामा पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों द्वारा कोविड-1़9 के टीकाकरण के दोनों डोज लगवाकर जिले में ही नहीं प्रदेश का प्रथम गांव है जहां पर ग्रामीणों ने शत प्रतिशत टीकाकरण करवाया है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीणों को बधाई दी है एवं पुष्पहार से ग्रामीणों का अभिनंदन किया एवं यहां पर जिन अधिकारी कर्मचारियों द्वारा टीकाकरण के लिए अपना अमूल्य समय दिया उनकों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि आपको प्रशस्ति पत्र देकर पूरा जिला सम्मानिज हुआ है।
माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने ग्राम नरसिंहरूण्डा के नागरिकों को इस जागरूकता के लिए व शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण होने पर, ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर ग्रामवासियों का अभिनंदन किया है।
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा कोरोना टीकाकरण अभियान में खाटला बैठक के माध्यम से एवं जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरूओं, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि गांव के लोग शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए अपना योगदान दे रहे है।
ग्राम नरसिंहरूण्डा में कलेक्टर महोदय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पहार से सम्मानित किया उसमें मुख्य रूप से जिनके द्वारा अपना सहयोग दिया गया जिसमें जिला टीकाकरण अधिकारी श्री राहुल गणावा, तहसीलदार श्री हर्षल बेहरानी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. श्री राजाराम खन्ना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री एम.एल. टॉक, श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव जिला समन्वयक यूनिसेफ, श्री प्रवीण यादव जिला समन्वयक आरकेएसके, श्री अजहर अली जिला समन्वयक एफपीआई, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेश बबेरिया, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक मोतीराम सेनानी, बी.ई.ई. श्रीमती मिथेलेश यादव, विकासखण्ड मोबिलाईजर वजेराम गणावा, ए.एन.एम. श्रीमती तुलसा पंथी, सी.एच.ओ. शिल्पा मेडा, सुपरवाईजर सेवला बामनिया, सरपंच धुमसिंह भुरियाजी, कोटवार अनिल पचाया, साथिया कॉउन्सलर सेवा गुण्डिया, साथिया कार्यकर्ता संगीता पचाया, आंगनवाडी कार्यकर्ता रमिला पाल, आशा कार्यकर्ता भुरी बाई, आशा सुपरवाईजर सुशीला भुरिया थे.। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्री जे.पी.एस.ठाकुर, प्रभारी पीआरओ श्री सुधीर कुशवाह उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!