Connect with us

झाबुआ

आओ पता लगाएं :-पिटोल बैरियर पर वह कौन लाला या लच्छू है जो बिना परमिट के वाहनों को निकाल रहा है ।

Published

on

झाबुआ :- मध्यप्रदेश के अंतिम छोर और गुजरात से सटे पिटोल बैरियर पर अंधेर नगरी और चौपट राजा की तर्ज पर काम किया जा रहा है । हमने पूर्व खबरों में बताया था कि किस तरह दलालों द्वारा इस बैरियर पर अवैध उगाही की जा रही है और अपनी जेबें गर्म की जा रही है और शासन को राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है ।

ऐसा ही एक और मामला विगत दिनों हमारी जानकारी में आया हैं । गुजरात राज्य से और अन्य राज्य से अनेकों बसे और मध्यप्रदेश से अनेकों बसे गुजरात राज्य की ओर रोजाना पिटोल बैरियर से होकर गुजर रही है इनमें से कई वाहनों के पास परमिट भी उपलब्ध नहीं है या फिर यूं कहें कि जरूरी दस्तावेज नहीं है । लेकिन इस तरह के वाहन रोजाना इस पिटोल बैरियर से गुजर रहे हैं जहां पर पिटोल बैरियर पर उपस्थीत दलाल लाला या लच्छू हैं जो इस तरह के वाहनों को बेरियर पर से बिना जाच के निकलने के लिए एक निश्चित राशि की उगाही कर रहा है । जबकि नियमानुसार बिना परमिट के वाहनों का आवागमन संभव नहीं है । वही एक तरफ परिवहन अधिकारी द्वारा इस तरह की बिना परमिट और बिना दस्तावेज के बस पर कार्यवाही की गई । जो संभवतः इस पिटोल बेरियर से होकर ही निकली हैं । जो इस बात को दर्शाता है कि बिना परमिट के वाहन इस बैरियर से बेखौफ गुजर रहे हैं । यदि हम बात करें इस दलाल की तो संभवत: यह भिंड मुरैना का रहने वाला है और यहां आकर बैरियर पर इस तरह के वाहनों की दलाली का कार्य करता है । इस तरह के व्यक्तियों का जो अन्य प्रदेशों से आकर इस बैरियर पर काम कर रहे हैं यह भी समझ से परे है । आओ पता लगाएं पिटोल बैरियर पर वह कौन लाला या लच्छू है जो बिना परमिट के वाहनों को बैरियर से गुजरने के लिए उगाई कर रहा है । कया शासन प्रशासन इस ओर ध्यान देकर इस तरह के दलालों पर कोई कार्रवाई करेंगे या फिर यह बहारी व्यक्ति यूं ही लूटते रहेंगे…।

आने वाली खबर में हमको बताएंगे किस तरह इस दलाल लाला या लच्छू द्वारा लाखों की संपत्ति अर्जित की है…।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!