Connect with us

झाबुआ

भाजपा के पित्र पुरुष हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय – सांसद जीएस डामोर

Published

on

भाजपा मंडल झाबुआ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राजगढ़ नाका पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया 

झाबुआ। भाजपा के पितर पुरुष कहे जाने वाले पंडित दिनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा जिला भाजपा के सहयोग से 25 सितंबर, शनिवार को दोपहर 12 बजे से स्थानीय राजगढ़ नाका स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम रखा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक एवं कार्यक्रम प्रभारी दौलत भावसार उपस्थित थे। आयोजन की जानकारी देते हुए भाजपा मंडल झाबुआ के मीडिया प्रभारी प्रियंक तिवारी ने बताया कि दोपहर 11 बजे से सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थानीय राजगढ़ नाका पर एकत्रित हुए। ‌यहां पर सर्वप्रथम क्षेत्रीय सांसद जी डामोर के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नायक ने माल्यार्पण किया। बाद बारी-बारी से सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत माता, वंदे मातरम एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा भाजपा के जय घोष लगाए। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यक्रम प्रभारी दौलत भावसार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा के जनक होकर आज सभी को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। पंडित उपाध्याय हम सभी के लिए एक आदर्श पुरुष के समान है। आज हम उनकी जयंती मनाकर अत्यंत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद श्री डामोर ने कहा कि पंडित दिनदयाल उपाध्याय के बिना भाजपा की कल्पना नहीं की जा सकती। वह भाजपा के लिए एक कोहिनूर हीरे के समान है। जन-जन के लिए मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्त्रोत है। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नायक ने संबोधित करते हुए पंडित उपाध्याय को एक महापुरुष की उपाधि से सुशोभित किया। यह रहे उपस्थित कार्यक्रम करीब आधा घंटा चला। संचालन भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल ने किया‌। इस अवसर पर विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश शर्मा, विजय नायर, पूर्व जिला कार्यालय मंत्री महेंद्र तिवारी,पूर्व जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा, ओपी राय, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष ईरशाद कुरैशी, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक, मंडल उपाध्यक्ष किशोर भाबोर, शोभा राकेश कटारा, अमित शर्मा, मितेश गादिया, ओम भदोरिया, अजय अमरू डामोर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेंद्र नाहर, जितेंद्र जैन, भाजपा आईटी सेल संयोजक अर्पित कटकानी, मंडल मीडिया प्रभारी प्रियंक तिवारी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल भूरिया, पार्षद अजय सोनी, प पूर्व मंडल महामंत्री हेमेंद्र नाना राठौड़, रवि थापा, महिलाओं में चेतना चौहान, मीनू मकवाना, निर्मला अजनार आदि सहित बड़ी संख्या में अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता,महान विचारक, हमारे मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर शत शत नमन।

मितेश गादीया. , झाबुआ नगर मंडल उपाध्यक्ष ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

प्रोग्रेसिव्ह पेंशनर्स एसोसिएशन के ब्लकड शुगर एवं ब्लक प्रेशर शिविर का 135 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया ।****** निशुल्क जांच कर दवाईयां प्रदान की गई ।******** उच्च रक्तचाप ( हाइपरटेंशन ) मधुमेह की कई जटिलताओं को जन्म दे सकता है,-डा. एल एस राठौर ।

झाबुआ3 hours ago

जीनाग्या छाजेड़ ने सेवाभारती प्रकल्प पर सहयोग राशी भेट की

झाबुआ4 hours ago

जिले में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने पर दें जोर, समय-सीमा का सख्ती से हो पालन – प्रभारी मंत्री श्री काश्यप बैठक में अनुपस्थित स्मार्ट सिटी सीईओ को नोटिस देने के निर्देश प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिले की परिचयात्मक समीक्षा बैठक संपन्न

झाबुआ4 hours ago

भोपाल की बैठक में रतलाम के सी.एम.राईज स्कूल की उपलब्धि पर करतलध्वनि से स्वागत

झाबुआ4 hours ago

नवरात्रि मे कस्तूरबा नगर गरबा समिति करेगी नवाचार फूहड़ गीत नही बजेगे, पाश्चात्य परिधान नही चलेंगे

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!