Connect with us

झाबुआ

शहर का राजवाड़ा चौक बना वाहनों का पार्किंग स्थल

Published

on

झाबुआ – शहर में सकरी गलीयों के बीच बढ़ते ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं कुछ हद तक सफलता भी मिली है लेकिन बार-बार समझाईश के बाद भी शहर की यातायात व्यवस्था कुछ दिन सुधरने के बाद पुनः बेहाल हो जाती है । कुछ ऐसा ही नजारा आज शाम को करीब 7 बजे शहर के राजवाड़ा चौक पर देखने को मिला । जहां पर सर्कल के चारों ओर चार पहिया वाहनों का जमावड़ा देखने को मिला । साथ ही साथ कई दुकानों के आगे भी चार पहिया वाहन खड़े थे । राम मंदिर , पुरानी चौकी आदि अनेक जगह पर चार पहिया वाहन तितर-बितर खड़े हुए थे । जिससे अन्य वाहनों के आवागमन पर जाम की स्थिति बन रही थी । इसके अलावा राजवाड़ा गेट के बाहर भी एक स्थाई रूप से पार्किंग स्थल निर्मित हो चुका है जहां पर दिन भर वाहनों का जमावड़ा देखने को मिलता है । इसके अलावा शहर के कई इलाकों में या मेन बाजारों में चार पहिया वाहन आसानी से प्रवेश कर रहे हैं ।. साथ ही साथ ट्रैक्टर व अन्य लोडिंग वाहन शहर के बाजारों में आसानी से प्रवेश कर रहे हैं । जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ती हुई नजर आ रही है शहर की यातायात व्यवस्थाओं को यदि सुधारना है तो चार पहिया वाहनों का शहर के मेन बाजार ओं में प्रवेश एक निश्चित समय तक ही देना होगा । तब कहीं जाकर बाजारों की यातायात व्यवस्था सुधरेगी । अन्यथा यह व्यवस्था अस्थाई तौर पर सुधरेगी और पुन: बिगड़ जायेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ22 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!