Connect with us

झाबुआ

रोटरी क्लब मेन झाबुआ एवं इनरव्हील क्लब शक्ति झाबुआ के संयुक्त तत्वाधान में 12 नवंबर को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

झाबुआ ।  रोटरी क्लब मेन एवं इनरव्हील क्लब आफ शक्ति के सयुंक्त तत्वाधान मे एक बार पुनः विशाल रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 12 नवबंर को किया जायेगा। जिसमें नगर के सभी वार्डो से जिनमे वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 18 में सभी 9 वर्ष से लेकर 14 वर्ष बालक बालिकाये एवं 14 वर्ष से अधिक के आयु वर्गो का रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उक्त आयोजन के पेम्पलेट को लेकर स्थानीय पैलेस गार्डन में विमोचन किया गया। जिसका वाचन इनरव्हील क्लब आफ शक्ति की फांउडर श्रीमती शेलु बाबेल द्वारा किया गया।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार अरोरा द्वारा बताया गया कि पिछले वर्षानुसार. इस वर्ष.भी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं । इस वर्ष 12 नवंबर 2021 को विशाल रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नगर के प्रत्येक वार्डो से इस प्रतियोगिता मे भाग लेने की अपील की गई है। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितिय पुरूस्कार एवं कई आकर्षक पुरूस्कार इन्ही प्रतिभागियो में से रंगोली विजेताओ का दिया जायेगा। प्रत्येक वार्ड में से दोनों ही आयु वर्ग में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार दिए जायेगे । इस प्रकार कुल 72 पुरस्कार दिए जाएंगे । वही साथ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियो को सांत्वाना पुरूस्कार भी दिये जायेगे।
इनरव्हील क्लब आफ शक्ति की अध्यक्षा ऋतु सोडानी द्वारा बताया गया कि यह प्रतियोगिता फ्री हेंड रंगोली प्रतियोगिता है 12 नवंबर को अपने ही घर पर रंगोली बनाकर आप इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं । जिसमें देवी देवताओ की रंगोली नही बनाना है। रंगोली के नीचे अपना नाम उम्र एवं रंगोली बनाते हुये अपना 30 सेकण्ड का विडियो एवं फोटो दिये गये नंबरो पर 12 नवंबर को रात्री 9 बजे वाट्सएप करना है।
इस अवसर पर शारदा गु्रप से ओमप्रकाश शर्मा एवं उनकी श्रीमती किरण शर्मा,अजय सोनी,मनोज बाबेल, शरद शास्त्री,पपीश पानेरी,अंकुर पाठक,,अर्पित कटकानी, मयुर , रोटरी क्लब अध्यक्ष मनोज अरोरा, सचिव कार्तिक नीमा, रोटरी ज्वाइंट सेकेट्री अमितसिंह जादौन, ट्रस्टी नुरूद्दीनभाई बोहरा, प्रदीप रूनवाल, नीरजसिंह राठौर, हिमांशु त्रिवेदी, इनरव्हील क्लब से शैलु बाबेल, ऋतु सोडानी, सचिव हंसा कोठारी, डा चारूलता दवे , शितलसिंह जादौन, विधि धारवाल, सुनिता बाबेल, चंचला सोनी, श्रीमती नीमा,श्रीमती शाह एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

12 नवंबर को अपने ही घर पर रंगोली बनाकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लें सकते हैं । …।।

डॉ चारुलता दवे , डायरेक्टर अंकुरम इंटरनेशनल , झाबुआ ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ17 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ17 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!