Connect with us

झाबुआ

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ में निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन

Published

on



झाबुआ, 11 नवंबर 2021। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के अध्यक्ष एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमान मोहम्मद सैय्यदुल अबरार महोदय जी के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के सचिव/अपर जिला न्यायाधीश श्रीमान लीलाधर सोलंकी जी की उपस्थिति में आज दिनांक 10.11.2021 को भारत के आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता के लिये ”घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण“ विषय रखा गया था जिस पर छात्राओं द्वारा बहुत ही अच्छे निबंध लिखे गये। शिविर को संबोधित करते हुये अपर जिला न्यायाधीश/सचिव श्री लीलाधर सोलंकी जी ने छात्राओं को वृद्धजनों के सम्मान एवं सुरक्षा, आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण एवं प्रवर्तन, अशिक्षा से मुक्ति, भ्रष्टाचार निषेध, नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रथा, बाल श्रम निषेध, गरीबी उन्मूलन एवं बेरोजगारी उन्मूलन आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की। शिविर में प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती तनवी माहेश्वरी ठाकुर ने भी अपने संबोधन में घरेलू हिंसा एवं महिला सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निबंध प्रतियोगिता में कु. सिमरन पिता श्री शंकर देवड़ा कक्षा 10वीं प्रथम, कु. ऐवर्या पिता भूरसिंह डामोर कक्षा 10वीं द्वितीय एवं कु. कुमकुम पिता प्रकाश सोनार्थी कक्षा 10वीं तृतीय स्थान पर रहें एवं अन्य छात्राऐं कु. गौरी पिता हंसमुख मकवाना, कु. वैष्णवी पिता प्रदीप बारिया एवं कु. भावना पिता भगवान औझा को सांत्वना पुरस्कार दिये गये। उक्त शिविर में स्कूल प्राचार्य श्री मनोज खाबिया, शिक्षक श्री प्रदीप मग, शिक्षिका श्रीमती किरण श्रीवास्तव, छात्राऐं एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!