Connect with us

झाबुआ

संघ लोक सेवा आयोग एवं राज्य लोक सेवा आयोग (UPSC/PSC) के लिए निशुल्क कक्षाओं का शुभारंभ एवं मोटिवेशनल व्याख्यान

Published

on

झाबुआ – संकल्प: प्रयास एक बेहतर भविष्य का के नाम से निशुल्क कक्षाओं का शुभारंभ माननीय श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर, झाबुआ की प्रेरणा से हो रहा है। जनजाति गौरव दिवस के शुभ अवसर पर मोटिवेशनल व्याख्यानमाला के अंतर्गत कार्यक्रम के विशेष अतिथि व मुख्य वक्ता भोपाल से संघ लोक सेवा आयोग 2021-22 में 153वीं रैंक से चयनित श्री शुभम अग्रवाल रहेंगे जो विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं परीक्षा की तैयारी कैसे करें आदि विषयों पर व्याख्यान देंगें। जिले के अधिक से अधिक यूपीएससी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर मोटिवेशनल व्याख्यान का लाभ उठाएं।आदिवासी अंचल के झाबुआ, अलीराजपुर, धार इत्यादि जिलों के प्रतिभागियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा कि उन्हें शीघ्र ही निःशुल्क कक्षाओं में विषय विशेषज्ञों के माध्यम से अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होगा। निःशुल्क प्रशिक्षण योजना की विस्तृत जानकारी इस कार्यक्रम में प्रदान की जाएगी।
शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर/शासकीय आदर्श महाविद्यालय तथा जनजातीय कार्य विभाग झाबुआ के संयुक्त तत्वाधान में संघ लोक सेवा आयोग एवं राज्य लोक सेवा आयोग (UPSC/PSC) के लिए निशुल्क कक्षाओं का शुभारंभ दिनांक 15/11/2021 को समय 3:00 बजे स्थान-जिला पंचायत के न्यू हॉल (कलेक्टर कार्यालय के सामने) में किया जा रहा है। जो विद्यार्थी कक्षाएं ज्वाइन करना चाहते हैं वह अनिवार्य रूप से उपर्युक्त स्थान एवं नियत समय पर उपस्थित होंवे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!